Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 25 April 2025 : शुक्र-चंद्र की युति से बना शुभ योग, वृषभ, मिथुन और कुंभ के लिए दिन रहेगा खास,देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today 25 April 2025 : शुक्र-चंद्र की युति से बना शुभ योग, वृषभ, मिथुन और कुंभ के लिए दिन रहेगा खास,देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/25 at 8:36 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
8 Min Read
Horoscope Today 25 April 2025 : शुक्र-चंद्र की युति से बना शुभ योग, वृषभ, मिथुन और कुंभ के लिए दिन रहेगा खास,देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 25 April 2025 : शुक्र-चंद्र की युति से बना शुभ योग, वृषभ, मिथुन और कुंभ के लिए दिन रहेगा खास,देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today 25 April 2025 :आज शुक्रवार के दिन चंद्रमा का गोचर पूरे दिन और रात मीन राशि में हो रहा है। चंद्रमा आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विचरण करेंगे। इस संयोग में चंद्रमा और शुक्र की युति बन रही है, जिससे कलानिधि योग का निर्माण हो रहा है — यह योग कला, सौंदर्य और समृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।इसके अलावा, चंद्रमा और बुध की युति भी आज के दिन बन रही है, जो बुद्धि, संवाद और आर्थिक मामलों को बल प्रदान करेगी।इस खगोलीय स्थिति का विशेष लाभ वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों को मिलने वाला है। इनके लिए आज का दिन सौभाग्यशाली रहेगा, आर्थिक मामलों में सफलता और मानसिक संतुलन बना रहेगा।बाकी राशियों के लिए आज का दिन सामान्य से लेकर मध्यम फलदायी रहेगा।

- Advertisement -

मेष राशि-आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा। किसी बात को लेकर आज मानसिक तनाव भी बना रह सकता है। आज संभव है कि आपको नींद भी जल्दी नहीं आए। आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामलों में कुछ भी बोलने से बचें। वैसे आज कारोबार में आपको अच्छी डील मिल सकती है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

​वृषभ राशि-वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक है। आपको आज अप्रत्याशित रूप सै लाभ मिलने की खुशी होगी। कारोबार में आज आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको आज उन्नति का भी मौका मिलेगा। आपको आज पिता और घर के बड़ों से भी सहयोग मिल सकता है। आज की अच्छी बात है कि आपका वैवाहिक जीवन आज सुखद होगा और आपकी किसी चली आ रही परेशानी का समाधान परिवार के सहयोग से हो जाएगा।

- Advertisement -

मिथुन राशि-मिथुन राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन कामकाज और करियर के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का भी लाभ मिलेगा। साझेदारी में कोई काम करने से भी आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आप चाहें तो आज कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। करियर को लेकर आपको कोई शुभ परिणाम मिल सकता है। लेकिन आपको आज कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करना होगा नहीं तो किसी गलती की वजह से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।

- Advertisement -

कर्क राशि-कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शुभ ग्रहों के साथ पाप ग्रहों की भी युति में राशि स्वामी चंद्रमा रहेंगे ऐसे में निर्णय सोच समझकर लेना होगा जल्दबाजी का फैसला नुकसानदायक होगा। वैसे आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों की मदद से लाभ मिल सकता है। परिवार में जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको आज कुछ परेशानी हो सकती है। पिता के मार्गदर्शन और सहयोग से आपको आज फायदा मिल सकता है।

सिंह राशि-सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों और अधिकारी से सहयोग मिलेगा। सितारे बताते हैं कि आज आपको उपहार के रूप में कोई प्रिय और मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो आज आपको बहुत ही अच्छे से रिसर्च करके ही लेनदेन करना चाहिए। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव अथवा दूरी का अहसास हो सकता है।

कन्या राशि-कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। लेकिन इस राशि के जातकों को शिक्षा के मामले में अधिक सजग और सतर्क रहना होगा। आपको आज अपनी व्यवहार कुशलता और कार्यक्षमता का भी पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी में आपकी स्थिति आज अच्छी रहेगी और अगर आपने पूर्व में कोई निवेश किया है तो इसका शुभ परिणाम आपको मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती आज परिवार वालों के सामने आ सकती है जिससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।

​तुला राशि-तुला राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ के साथ कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है और यदि आप किसी उद्देश्य से बाहर जा रहे थे तो वह उद्देश्य भी पूरा होगा। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी प्रगति के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और आपको आज नौकरी में कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

धनु राशि-धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी से आपका मतभेद हो सकता है। व्यापार में यदि आपने पार्टनरशिप में कोई काम किया है तो आपको आज सतर्क रहना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने में दिक्कत आएगी। कार्यस्थल पर अगर कोई आपको सलाह देता है तो आपको सोच समझकर उस पर आगे बढने की जरूरत है। आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा।

मकर राशि-मकर राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको कोई काम अटक जाने से आपको आज चिंता हो सकती है। आपको आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। संतान के करियर और स्वास्थ्य से संबंधित किसी बात को लेकर आज आप चिंतित हो सकते हैं। आपको आज अपनी वाणी और क्रोध पर भी कंट्रोल करना होगा,जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि-कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक है। राशि से दूसरे भाव में आज चंद्रमा का संचार आर्थिक मामलों में आपको लाभ दिलाएगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे थे तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने के लिए जो लोग प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है।

मीन राशि-मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र के साथ ही साथ आपको आज परिवार से भी मान सम्मान मिलेगा। नौकरी में आज आपको अधिकारियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में भी आज के दिन मीन राशि के जातक लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

TAGGED: Horoscope Today 25 April 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur news: हत्या कारित कर फरार आरोपी को जयपुर राजस्थान तरफ से किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही
Next Article CG NEWS :जल संकट से जूझ रहे कुरुद सिलयारी गांव को मिला राहत, P.H.E विभाग ने किया बोरवेल उत्खनन CG NEWS :जल संकट से जूझ रहे कुरुद सिलयारी गांव को मिला राहत, P.H.E विभाग ने किया बोरवेल उत्खनन

Latest News

RAIPUR NEWS : यूनियन क्लब में मेगा समर कैंप का शुभारंभ कल, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे संत युधिष्ठिर लाल 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Railway Action : रील-बाजों को रेलवे की चेतावनी, जेल की सजा के साथ जुर्माना भी
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : जांजगीर चांम्पा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा, देशभक्ति का दिया संदेश 
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या, घर में फंदे से लटकती मिली लाश 
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?