Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पहलगाम: संदिग्ध हरकतों पर महिला पर्यटक की सतर्कता से खच्चर चालक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

पहलगाम: संदिग्ध हरकतों पर महिला पर्यटक की सतर्कता से खच्चर चालक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Vijay Sinha
Last updated: 2025/04/25 at 10:52 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध घोड़ा-खच्चर चालक, अयाज अहमद जंगल, निवासी गोहिपोरा रैजन, को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली महिला  के आरोपों के बाद की गई, जिन्होंने दावा किया कि अयाज ने उनसे उनके धर्म के बारे में पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था।
महिला पर्यटक , जो अपने परिवार और 20 लोगों के ग्रुप के साथ 13 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर घूमने गई थीं, ने बताया कि 20 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन वैली में खच्चर की सवारी के दौरान अयाज ने उनसे और उनके ग्रुप से धर्म, धार्मिक स्थलों की यात्रा, और कुरान पढ़ने जैसे सवाल किए। उन्होंने यह भी सुना कि वह फोन पर हथियारों और “ब्रेक फेल” जैसे संदिग्ध विषयों पर बात कर रहा था। इस दौरान उनके भाई के साथ उसकी नोकझोंक भी हुई। एकता ने संदिग्ध की फोटो और वीडियो अपने फोन में कैद कर लिए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
महिला का दावा है कि उनकी शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर गांदरबल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अयाज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पुष्टि की कि अयाज थजवास ग्लेशियर, सोनमर्ग में टट्टू सेवा प्रदान करता है, और उससे पूछताछ जारी है।
यह घटना पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सामने आई, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हुई थी। एकता ने दावा किया कि हमले के संदिग्धों के स्केच में दिख रहे दो लोगों से उनके ग्रुप की झड़प हुई थी, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दी।
पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, और मामले की जांच चल रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : महतारी वंदन, बनी संबल: अब आत्मनिर्भर हैं रेखा दास महंत
Next Article Horoscope Today 26 April 2025 : चंद्रमा का गोचर लाएगा मेष, तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ समाचार,देखिये आज का राशिफल Horoscope Today 26 April 2025 : चंद्रमा का गोचर लाएगा मेष, तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ समाचार,देखिये आज का राशिफल

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?