Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : जंगली सूअर समझकर बंदूक से साथी को मार दी गोली, मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsअंबिकापुरछत्तीसगढ़

CG BREAKING : जंगली सूअर समझकर बंदूक से साथी को मार दी गोली, मौत

Aarti Beniya
Last updated: 2025/04/26 at 5:51 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
CG BREAKING : जंगली सूअर समझकर बंदूक से साथी को मार दी गोली, मौत
CG BREAKING : जंगली सूअर समझकर बंदूक से साथी को मार दी गोली, मौत
SHARE

 

अंबिकापुर. CG BREAKING : बलरामपुर जिले के डिंडो चौकी क्षेत्र से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं. जंगली सूअर के भ्रम में शिकारी ने भरमार बंदूक से अपने ही साथी को गोली मार दी। जिससे उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई.गोली उसकी पीठ में लगी जिसकी वजह से उसकी जान चली गई.

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि डिंडो चौकी अंतर्गत ग्राम बेलसर निवासी मुकेश कुमार आयाम 18 वर्ष ने इसी वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को वह गांव के ही राजेंद्र पंडो 40 वर्ष के साथ विमलापुर, बेलकोता जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने गया था। दोपहर को सभी जंगल में अलग-अलग सूअर की खोजबीन में लगे थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

इसी बीच झाडिय़ों के बीच से आवाज आई तो राजेंद्र पंडो ने उसे जंगली सूअर समझकर भरमार बंदूक (Shoot by gun) से गोली चला दी। लेकिन गोली छात्र मुकेश कुमार आयाम को लगी। गोली लगते ही मुकेश वहीं गिर गया और चिल्लाने लगा। जब राजेंद्र पंडो वहां पहुंचा तो वह छटपटा रहा था। इसी बीच उसकी मौत हो गई।

गांव में जाकर दी सूचना
घटना से व्यथित राजेंद्र पंडो सीधे गांव पहुंचा और मुकेश के परिजनों व गांव वालों को घटना (Shoot by gun) की सूचना दी। इसके बाद परिजन व ग्रामीण जंगल में पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि मुकेश औंधे मुंह गिरा पड़ा है। उसकी पीठ में गोली लगी थी। देर शाम मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई थी।

रातभर शव का किया पहरा
इधर मृतक मुकेश के परिजनों व ग्रामीणों ने रातभर शव (Shoot by gun) का पहरा किया। उन्हें आशंका थी कि कहीं कोई जंगली जानवर शव को न खा ले। शनिवार की सुबह त्रिकुंडा थाना व डिंडो चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सूचना पर एसडीओपी बाजीलाल सिंह भी घटना स्थल पहुंचे। फिर शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद
मामले में पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पंडो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भरमार बंदूक भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि जंगली सूअर होने के भ्रम में आरोपी राजेंद्र पंडो ने गोली (Shoot by gun) चलाई थी।
उसे जरा भी अंदेशा नहीं था कि झाडिय़ों के बीच छात्र मुकेश है। इस मामले में पुलिस अन्य लोगोंं के बारे में भी पता कर रही है कि दोनों के साथ और कौन-कौन जंगल में शिकार करने गया था।

TAGGED: Ambikapu, Ambikapu news, जंगली सूअर समझकर बंदूक से साथी को मार दी गोली, मौत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Phalagam Attack : पहलगाम आतंकी हमले की वजह से रुकी शैतान की शादी, बोला – मेरा तो दिल टूट गया है
Next Article CG NEWS : भीषण गर्मी के बीच 12 बजे से 3 बजे तक नहीं होगा यह काम, कलेक्टर ने आदेश जारी कर लगाया प्रतिबंध 

Latest News

Jagdalpur : एक पेड़ मां के नाम; विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल के शासकीय नर्सिंग कॉलेज परिसर और प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
Jagdalpur : एक पेड़ मां के नाम; विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल के शासकीय नर्सिंग कॉलेज परिसर और प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
जगदलपुर June 8, 2025
CG NEWS: “मोर गांव, मोर पानी” अभियान से जागा जल संरक्षण का संकल्प गांव का पानी गांव में रोकने की ली शपथ, जन-जागरूकता का व्यापक अभियान शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
CG NEWS: हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओ पर नगर निगम ने कसा शिकंजा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
GRAND NEWS : दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा मेकाहारा अस्पताल परिसर में हर रविवार को जरूरतमंदों के लिए लंगर सेवा आयोजन 
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?