Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत तिवारी ने अम्बेडकर अस्पताल का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत तिवारी ने अम्बेडकर अस्पताल का किया निरीक्षण

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/26 at 9:14 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

CG NEWS : आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत तिवारी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, रेडियो डायग्नोसिस (एक्स-रे) विभाग, डीएसए ब्लॉक, स्त्री एवं प्रसूति रोग वार्ड, नियोनेटल केयर यूनिट (नर्सरी), एचडीयू वार्ड, कैंसर ओपीडी, कीमोथेरेपी कक्ष सहित प्रस्तावित एकीकृत 700 बिस्तरों वाले अस्पताल स्थल का अवलोकन भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों में स्थापित चिकित्सा उपकरणों की स्थिति और उनकी कार्यक्षमता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा भोजन व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल के किचन का निरीक्षण कर किचन की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल के विभिन्न विभागों में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियनों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भरे एवं रिक्त पदों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय के ऐसे विभाग, जहां मानव संसाधन की तत्काल आवश्यकता है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संविदा नियुक्ति के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ चर्चा की।

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने कहा कि चिकित्सा एक अत्यंत आवश्यक सेवा है, और अस्पताल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों  को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article परीक्षा गोपनीयता में चूक, गरियाबंद के तीन शिक्षकों पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से निलंबन।

Latest News

CG : भानुप्रतापपुर में विकास के नाम पर बड़ा घोटाला! पुलिया, सड़क, नाली और मरम्मत पर उठे सवाल
CG : भानुप्रतापपुर में विकास के नाम पर बड़ा घोटाला! पुलिया, सड़क, नाली और मरम्मत पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 29, 2025
CG NEWS : “छत्तीसगढ़ और हर जिले का एक बड़ा संस्थान डॉ सुरेंद्र दुबे के हो नाम” – सीएम सहित संगठन नेताओं से विधायक रिकेश की मांग
BHILAI छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
ऑनलाइन गेम की लत, दोस्त से कर्ज और फिर जुर्म की राह… राजिम में दिनदहाड़े ज्वेलरी चोरी का खुलासा – पुलिस ने किया चौंकाने वाला पर्दाफाश
Grand News June 29, 2025
Durg News : विवादों में घिरा आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, महिला सहकर्मी पर हीटर रॉड से ताबड़तोड़ हमला
Durg News : विवादों में घिरा आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, महिला सहकर्मी पर हीटर रॉड से ताबड़तोड़ हमला
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?