Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन, गोपी कश्यप बने जिला अध्यक्ष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन, गोपी कश्यप बने जिला अध्यक्ष

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/26 at 8:56 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन, गोपी कश्यप बने जिला अध्यक्ष
CG NEWS : श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन, गोपी कश्यप बने जिला अध्यक्ष
SHARE

धमतरी।CG NEWS : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की धमतरी जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन 25 अप्रैल को रुद्री स्थित चिन्हारी गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी की विशेष उपस्थिति रही। जिले के सभी विकासखंड—धमतरी, कुरुद, नगरी, मगरलोड और भखारा से जुड़े प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

- Advertisement -

बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार **गोपी कश्यप** को धमतरी जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके निष्पक्ष लेखन, दीर्घ पत्रकारिता अनुभव और सामाजिक योगदान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया, जिसे सभी ने सराहा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कार्यकारिणी में चुने गए अन्य पदाधिकारी:

- Advertisement -

– जिला संरक्षक – जीवन नाहटा
– सलाहकार – टोमन लाल सिन्हा एवं सुदेश दीवान
– विधिक सलाहकार – शत्रुघ्न साहू
– महासचिव – रूपेश साहू
– उपाध्यक्ष – एस. कुमार साहू, अभिनव अवस्थी, चंद्रप्रकाश सिन्हा, थानेश्वर साहू
– सचिव – अशोक संचेती
– सह सचिव – दुर्गेश साहू
– कोषाध्यक्ष – शैलेन्द्र लाहौरिया
– जिला मीडिया प्रभारी – अंगेश हिरवानी
– सोशल मीडिया प्रभारी – वेणु साहू

- Advertisement -

बैठक की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के स्वागत और संबोधन से हुई। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों, अब तक की उपलब्धियों और पत्रकारों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ एक संगठन नहीं बल्कि एक परिवार है, जो पत्रकारों की हर समस्या में उनके साथ खड़ा रहता है।”

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गोपी कश्यप ने कहा, “पत्रकारिता केवल खबरों की नहीं, जिम्मेदारी की भाषा है। हमारा लक्ष्य न केवल पत्रकारों की समस्याओं को उठाना है, बल्कि समाज सेवा और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से संगठन को नई पहचान दिलाना भी है।”

जिला संरक्षक जीवन नाहटा ने पत्रकारिता की नैतिकता और मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन तथा सभी का आभार प्रदर्शन धमतरी जिला प्रभारी एवं दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने पहलगाम में शहीद हुए वीरों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

TAGGED: cg news, धमतरी।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : फिर तेंदुए का कहर, 6 वर्षीय मासूम पर हमला, हालत गंभीर CG NEWS : फिर तेंदुए का कहर, 6 वर्षीय मासूम पर हमला, हालत गंभीर
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमावर्ती ग्राम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुकमा जमींदार परिवार हुए मुख्य आकर्षण CG NEWS : छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमावर्ती ग्राम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुकमा जमींदार परिवार हुए मुख्य आकर्षण

Latest News

Bhanupratappur : सनातन समाज के अध्यक्ष बने गौरव चोपड़ा, समाज के विभिन्न सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
Bhanupratappur : सनातन समाज के अध्यक्ष बने गौरव चोपड़ा, समाज के विभिन्न सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
भानुप्रतापपुर May 18, 2025
IPL 2025 KKR vs RCB : बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-बेंगलुरु का मुकाबला; प्लेऑफ से बाहर हुई KKR 
IPL 2025 KKR vs RCB : बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-बेंगलुरु का मुकाबला; प्लेऑफ से बाहर हुई KKR 
Cricket खेल May 18, 2025
CG POLICE TRANSFER: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; SI-ASI और हेड कांस्टेबल समेत 34 पुलिसकर्मियों का तबादला 
CG POLICE TRANSFER: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; SI-ASI और हेड कांस्टेबल समेत 34 पुलिसकर्मियों का तबादला 
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 18, 2025
CG ACCIDNT : ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
CG ACCIDNT : ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?