Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : तिल्दा नेवरा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : तिल्दा नेवरा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/26 at 1:43 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : तिल्दा नेवरा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश
CG NEWS : तिल्दा नेवरा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश
SHARE

तिल्दा नेवरा। CG NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण दल में सभापति स्वास्थ्य एवं शिक्षा रानी सौरभ जैन, सभापति आवास एवं निर्माण ईश्वर यदु, सभापति महिला एवं बाल विकास ग्वालिन बाई सतनामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद और मंडल महामंत्री सौरभ जैन शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की प्रमुख अधिकारी श्रीमती पैकरा एवं अन्य कर्मचारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की साफ-सफाई, रखरखाव और मरीजों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को लेकर गहन चर्चा की गई। साथ ही, रिक्त पदों को शीघ्र भरने और पेयजल सुविधा को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।

- Advertisement -
Ad image

इसके पश्चात महिला एवं बाल विकास कार्यालय का भी निरीक्षण कर वहां कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर में संचालित 18 आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति और रखरखाव पर चर्चा हुई। ज्ञात हुआ कि नगर के 22 वार्डों में केवल 18 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। शेष वार्डों में भी भवन निर्माण कर नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने और कार्यकर्ताओं की भर्ती करने के संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

- Advertisement -

नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नागरिकों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

- Advertisement -
TAGGED: #तिल्दा-नेवरा, cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Liquor News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में शराब की दुकानों पर होगी ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा,जानिए पूरी वजह CG Liquor News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में शराब की दुकानों पर होगी ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा,जानिए पूरी वजह
Next Article CG News :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद मनोज तिवारी ने की सौजन्य भेंट

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?