Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER UPDATE : छग में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से कई जगहों में अंधड़-बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG WEATHER UPDATE : छग में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से कई जगहों में अंधड़-बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/26 at 3:35 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिल सकती है। आज शनिवार को कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ ओले गिरने की संभावना है। मेघगर्जन जिससे कहीं-कहीं पर बिजली गिर सकती है। इस दौरान हल्की बारिश भी होगी। तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच चुका है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 26 से 28 तारीख तक कुछ जगहों पर गरज-चमक, वज्रपात और एक दो जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा 50-60 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलाने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

- Advertisement -

इस दौरान 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों के बाद दिन का पारा चार डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। आज से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

- Advertisement -

आज शनिवार को राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेगी। हल्की धूप देखने को मिल सकता है। वहीं शाम के समय यहां गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि मराठवाड़ा के उत्तरी भाग से मन्नार की खाड़ी तक आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु से होते हुए औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर उत्तर-दक्षिणी गर्त बना हुआ है। जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। आज से दो दिनों तक प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

प्रदेश के एक दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलाने की संभावना है। साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.2 डिग्री रहा।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CG WEATHER UPDATE, GRAND NEWS CHHATTISGARH, raipur breaking news, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  RAIPUR VIDEO : 18 हजार लीटर से ज्यादा अवैध बियर, देशी, विदेशी, महुआ शराब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो 
Next Article CG News :आबकारी उपनिरीक्षक पर पत्रकार से मारपीट और हत्या की कोशिश का आरोप, FIR दर्ज

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?