Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 26 April 2025 : चंद्रमा का गोचर लाएगा मेष, तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ समाचार,देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today 26 April 2025 : चंद्रमा का गोचर लाएगा मेष, तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ समाचार,देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/26 at 8:29 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
7 Min Read
Horoscope Today 26 April 2025 : चंद्रमा का गोचर लाएगा मेष, तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ समाचार,देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 26 April 2025 : चंद्रमा का गोचर लाएगा मेष, तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ समाचार,देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today 26 April 2025 : आज 26 अप्रैल, दिन शनिवार है। चंद्रमा आज मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर के दौरान चंद्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के उपरांत रेवती नक्षत्र में भ्रमण करेंगे। साथ ही, चंद्रमा आज सूर्य से द्वादश भाव में स्थित हैं, जिससे एक अत्यंत शुभ और फलदायक वरिष्ठ योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ योग के प्रभाव से आज का दिन मेष, तुला, और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी और सकारात्मक रहने वाला है। ये जातक आज महत्वपूर्ण निर्णयों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं और कोई पुराना प्रयास अब फल दे सकता है।

- Advertisement -

मेष राशि-मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज अच्छा रहेगा। घर में आपके सकारात्मक वातावरण देखा जाएगा। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल भी रहेगा। आज आपको परिवारिक जीवन में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा, आपको आज बिजली के उपकरण और सुख साधनों पर धन खर्च करना होगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

​वृषभ राशि-वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि,आपको आज धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको आज उन्नति का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

- Advertisement -

मिथुन राशि-मिथुन राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी कोई योजना आज सफल हो सकती है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा, बुजुर्गों से आपको आज सहयोग मिलेगा। परिवार में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको आज विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है।

- Advertisement -

​कर्क राशि-कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में संतोषप्रद और सुखद है लेकिन सलाह है कि आज भावुकता में कोई भी काम करने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों का साथ मिलेगा।

​सिंह राशि-सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा, कुछ ऐसे खर्च होंगे जिन्हें आप चाहकर भी रोक नहीं पाएंगे। अगर आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज लंबी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज पिता की सलाह और मार्गदर्शन का आपको फायदा होगा।

कन्या राशि-कन्या राशि के लिए आज का दिन आत्मचिंतन का रहेगा। आपको आज कुछ नया करने से पहले उसके सभी पक्षों पर विचार कर लेने की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातकों को ध्यान देना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव की वजह से दिक्कत आ सकती है। अगर आपके पिता बीते कुछ समय से बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत में सुधार हो सकता है।

​तुला राशि-तुला राशि के लोगों को आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज दोस्तों और निकट संबंधियों से सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी को आप आज कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आपके घर में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक राशि-आज शनिवार का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज आपसी सामंजस्य और तालमेल बनाकर चलना होगा नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है और आपको जीवनसाथी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको आज शरीर के ऊपरी भागों में परेशानी हो सकती है।

​धनु राशि-धनु राशि के लिए आज शनिवार को सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी सगे संबंधी की मदद करनी होगी। आपका बिगड़ा काम भी आज मधुर और संयमित वाणी से बन सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक लेकिन उलझन भी देगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप साझेदारी के काम से दूरी बनाए रखें और अपने काम से काम रखें।

​मकर राशि-मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज उम्मीद से बढ़कर प्रयास का लाभ मिलेगा। आपको आज वाहन सुख मिल सकता है। यात्रा का भी संयोग बन सकता है। आपको आज पिता और पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा और आप आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं।

कुंभ राशि-कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज हर चीज को शांति और संयम से संभालने का प्रयास करना चाहिए। आपको आज उतावलेपन और अहंकार पर कंट्रोल करने की जरूरत है। आपके लिए आज अच्छी बात यह है कि आपको परिवार के साथ ही साथ दोस्तों से भी सहयोग मिल रहा है। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना चाहिए नहीं तो नुकसान भी हो सकता है।

​मीन राशि-मीन राशि के लोगों को आज समाज में मान सम्मान मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और समझ से आज कारोबार में लाभ अर्जित कर पाएंगे। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों ही नहीं अधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक होगा। परिवार में आपके आज आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। आप आज छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको आज भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा।

TAGGED: Horoscope Today 26 April 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पहलगाम: संदिग्ध हरकतों पर महिला पर्यटक की सतर्कता से खच्चर चालक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Next Article CG NEWS : फिर तेंदुए का कहर, 6 वर्षीय मासूम पर हमला, हालत गंभीर CG NEWS : फिर तेंदुए का कहर, 6 वर्षीय मासूम पर हमला, हालत गंभीर

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?