Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : अदीबा अनम ने UPSC 2024 में रचा इतिहास, बनीं महाराष्ट्र की पहली मुस्लिम महिला IAS अधिकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BIG NEWS : अदीबा अनम ने UPSC 2024 में रचा इतिहास, बनीं महाराष्ट्र की पहली मुस्लिम महिला IAS अधिकारी

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/27 at 11:11 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
BIG NEWS : अदीबा अनम ने UPSC 2024 में रचा इतिहास, बनीं महाराष्ट्र की पहली मुस्लिम महिला IAS अधिकारी
BIG NEWS : अदीबा अनम ने UPSC 2024 में रचा इतिहास, बनीं महाराष्ट्र की पहली मुस्लिम महिला IAS अधिकारी
SHARE

यवतमाल। BIG NEWS : “सपने वो नहीं जो सोते वक्त देखे जाते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने न दें।” इस विचार को साकार करते हुए महाराष्ट्र के यवतमाल की 26 वर्षीय अदीबा अनम अशफाक अहमद ने UPSC 2024 परीक्षा में 142वीं रैंक हासिल कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। वह महाराष्ट्र की पहली मुस्लिम महिला IAS अधिकारी बनने जा रही हैं।

- Advertisement -

अदीबा का सफर संघर्ष, मेहनत और अटूट विश्वास का प्रतीक है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली अदीबा के पिता अशफाक अहमद पेशे से ऑटोरिक्शा चालक हैं और परिवार किराए के मकान में रहता है। आर्थिक चुनौतियों और सामाजिक बाधाओं के बावजूद अदीबा ने अपने सपनों के आगे कभी घुटने नहीं टेके।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उन्होंने जिला परिषद उर्दू स्कूल से पढ़ाई की और दसवीं में 94% तथा बारहवीं में 92.46% अंक हासिल किए। इसके बाद पुणे के अबेदा इनामदार कॉलेज से गणित में बीएससी किया। अपने सपने को साकार करने के लिए अदीबा ने पुणे की यूनिक अकादमी, मुंबई के हज हाउस और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया के कोचिंग सेंटरों में कठिन परिश्रम किया। पहले दो प्रयासों में असफलता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और 2024 में तीसरे प्रयास में शानदार सफलता अर्जित की।

- Advertisement -

अपनी सफलता का श्रेय अदीबा अपने परिवार, विशेष रूप से अपने मामा और ‘सेवा’ एजुकेशनल फाउंडेशन को देती हैं, जिन्होंने उनके सपनों को पंख दिए। अदीबा का मानना है कि “कोई भी सपना असंभव नहीं होता, बस उसके लिए मेहनत और विश्वास जरूरी होता है।”

- Advertisement -

उनके पिता अशफाक अहमद ने गर्व के साथ कहा, “मेरी बेटी ने न सिर्फ हमारा, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है।” अदीबा की यह उपलब्धि आज के युवाओं के लिए एक जीवंत प्रेरणा बन गई है कि सीमित संसाधनों और कठिनाइयों के बावजूद भी, शिक्षा और मेहनत के बल पर कोई भी ऊँचाई हासिल की जा सकती है।

 

 

TAGGED: BIG NEWS, यवतमाल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : ग्राम आलेखुटा में भीषण आग, विधायक इंद्र कुमार साहू की सक्रियता से टला बड़ा हादसा CG NEWS : ग्राम आलेखुटा में भीषण आग, विधायक इंद्र कुमार साहू की सक्रियता से टला बड़ा हादसा
Next Article New Delhi : भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा किए रद्द , आज देश छोड़ने का आखिरी दिन New Delhi : भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा किए रद्द , आज देश छोड़ने का आखिरी दिन

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?