Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पहलगाम हमले के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के 65 लोग सुरक्षित लौटे, दुर्ग स्टेशन पर अपनों से मिलते ही छलके खुशी के आंसू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : पहलगाम हमले के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के 65 लोग सुरक्षित लौटे, दुर्ग स्टेशन पर अपनों से मिलते ही छलके खुशी के आंसू

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/27 at 12:30 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : पहलगाम हमले के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के 65 लोग सुरक्षित लौटे, दुर्ग स्टेशन पर अपनों से मिलते ही छलके खुशी के आंसू
CG NEWS : पहलगाम हमले के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के 65 लोग सुरक्षित लौटे, दुर्ग स्टेशन पर अपनों से मिलते ही छलके खुशी के आंसू
SHARE

दुर्ग। CG NEWS : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हाल ही में हुए भयावह आतंकवादी हमले ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया। इस हमले में 28 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस बीच, छत्तीसगढ़ से गए 65 लोगों का जत्था, जिसमें भिलाई के 10 लोग भी शामिल थे, सुरक्षित वापस लौट आया है। रविवार को जब ये लोग दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो अपने परिजनों को देखते ही भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। किसी ने अपने अपनों को गले लगाया, तो कोई खुशी के मारे नि:शब्द रह गया। स्टेशन का हर कोना खुशी और राहत के आंसुओं से भीग उठा।

- Advertisement -

लौटने वालों में तीन साल के छोटे बच्चों से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक शामिल थे। सभी के चेहरे पर घर लौटने की खुशी साफ झलक रही थी। अपनों से मिलकर लोगों की आंखें छलक उठीं। यात्रियों ने सरकार, सेना और सेवा भाव से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया, जिनकी मदद से वे सुरक्षित अपने घर लौट सके।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भिलाई की विजयों शुक्ला ने उस भयावह मंजर को याद करते हुए बताया, “हम पहलगाम से केवल 10 किलोमीटर दूर थे। तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी और हमें वहीं रोक दिया गया। अगर हम कुछ और आगे बढ़ते, तो शायद आज जिंदा ना होते। सेना की गाड़ियों की आवाजाही और माहौल की गंभीरता को देखना बहुत डरावना अनुभव था।”

- Advertisement -

इसी तरह, ममता शर्मा, जो शर्मा ट्रैवल्स की संचालक हैं, ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “सेवा भाव से जुड़े लोगों ने हमारी बहुत मदद की। हमें चेतावनी दी गई कि हम आगे न जाएं। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने हमारी हर संभव सहायता की। उस समय पूरे इलाके में तनाव और डर का माहौल था, पूरा पहलगाम छावनी में बदल गया था।” इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ पीड़ित परिवारों बल्कि पूरे देश को गहरे दुख में डाल दिया है। हालांकि, छत्तीसगढ़ के इन 65 लोगों के सकुशल लौटने की खबर ने राहत की सांस दी है। लौटे हुए हर व्यक्ति ने ईश्वर का धन्यवाद किया और दुआ की कि भविष्य में कभी ऐसा भयावह मंजर देखने को न मिले।

- Advertisement -

 

TAGGED: @durg, cg news, Chhattisgarh, पहलगाम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क का भव्य लोकार्पण, छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक धरोहर  CG NEWS : गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क का भव्य लोकार्पण, छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक धरोहर
Next Article CG Video : कार की छत पर बैठकर सिगरेट पीता दिखा युवक, पुलिस कर रही तलाश…

Latest News

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में अगले 7 दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी 
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में अगले 7 दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी 
NATIONAL छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS: सुशासन तिहार 2025ः ग्राम पंचायत सांकरा , तिल्दा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG BREAKING : प्रधानमंत्री आवास योजना की अपूर्णता के मामले में 23 पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और आवास मित्रों को नोटिस जारी 
CG BREAKING : प्रधानमंत्री आवास योजना मामले में 23 पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और आवास मित्रों को नोटिस जारी 
छत्तीसगढ़ May 16, 2025
RAIPUR : नंदनवन जंगल सफारी में साँप के काटने से ज़ेब्रा की मौत 
RAIPUR : नंदनवन जंगल सफारी में साँप के काटने से ज़ेब्रा की मौत 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?