Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने किया शिरकत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
जांजगीर-चांपा

CG NEWS : डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने किया शिरकत

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/27 at 8:35 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने किया शिरकत
CG NEWS : डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने किया शिरकत
SHARE

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की और डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचारों तथा उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में ओ. पी. चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर डॉ. अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने वाली तथा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित कराने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा डॉ. अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

- Advertisement -
Ad image

समारोह के दौरान जिले के विभिन्न समाजों के विशिष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया। साथ ही जांजगीर के ऑडिटोरियम का नाम बदलकर ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम’ रखने की घोषणा की गई।

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने जांजगीर-चांपा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले की विकास योजनाओं को शीघ्र गति दी जाएगी। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, आमजन और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

TAGGED: cg news, जांजगीर-चांपा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Horoscope Today 27 April 2025 : आज ग्रहों की चाल से मिल सकती है खुशखबरी, देखिये आज का राशिफल Horoscope Today 27 April 2025 : आज ग्रहों की चाल से मिल सकती है खुशखबरी, देखिये आज का राशिफल
Next Article CG NEWS : भेड़िकोना अमलीडीह पुल पर फिर हुआ बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, एक गंभीर CG NEWS : भेड़िकोना अमलीडीह पुल पर फिर हुआ बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, एक गंभीर

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?