Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क का भव्य लोकार्पण, छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक धरोहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

 CG NEWS : गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क का भव्य लोकार्पण, छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक धरोहर

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/27 at 12:13 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क का भव्य लोकार्पण, छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक धरोहर
CG NEWS : गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क का भव्य लोकार्पण, छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक धरोहर
SHARE

 

- Advertisement -

मनेन्द्रगढ़। CG NEWS : मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा क्षेत्र में आज गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क का लोकार्पण प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले की ऐतिहासिक धरती पर 29 हजार करोड़ वर्ष पुराने समुद्री जीवन के जीवाश्मों को संरक्षित कर गौरव का नया अध्याय जोड़ा गया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

लोकार्पण समारोह के दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रिबन काटकर पार्क का उद्घाटन किया तथा पार्क में रखे गए दुर्लभ जीवाश्मों का निरीक्षण किया। मंत्री जी और वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) मनीष कश्यप ने मिलकर बम्बू राफ्टिंग का आनंद लेते हुए हसदेव नदी का भी भ्रमण किया।

- Advertisement -

वनमंडल अधिकारी मनीष कश्यप ने बताया कि गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क में 29 हजार करोड़ वर्ष पुराने समुद्री जीवन के अवशेष संरक्षित किए गए हैं। आमाखेरवा क्षेत्र में आज भी प्राचीन समुद्री जीवन के जीवाश्म सुरक्षित अवस्था में मिलते हैं, जो पृथ्वी के भूगर्भीय इतिहास के महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं। इस पार्क में वर्तमान में 35 जीवाश्म संरचनाओं की प्रतिकृतियां स्थापित की गई हैं, जिनमें से कई राजस्थान सहित अन्य राज्यों के मूर्तिकारों द्वारा निर्मित की गई हैं।

- Advertisement -

पर्यटकों के अनुभव को और समृद्ध बनाने के लिए बम्बू राफ्टिंग, वुडिंग और पैडल वॉकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों की भी शुरुआत की गई है।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज का दिन मनेन्द्रगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क न केवल हमारे क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि यह विश्व स्तर पर छत्तीसगढ़ को नई पहचान भी दिलाएगा। यह पार्क पृथ्वी के भूगर्भीय विकासक्रम को समझने का अद्वितीय अवसर प्रदान करेगा।

गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क का यह नया स्वरूप निश्चित रूप से वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा तथा छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक नई चमक बिखेरेगा।

 

 

TAGGED: cg news, मनेन्द्रगढ़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नदी में गिरा ट्रक, 24 घंटे बाद बरामद हुआ युवक का शव CG NEWS : नदी में गिरा ट्रक, 24 घंटे बाद बरामद हुआ युवक का शव
Next Article CG NEWS : पहलगाम हमले के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के 65 लोग सुरक्षित लौटे, दुर्ग स्टेशन पर अपनों से मिलते ही छलके खुशी के आंसू CG NEWS : पहलगाम हमले के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के 65 लोग सुरक्षित लौटे, दुर्ग स्टेशन पर अपनों से मिलते ही छलके खुशी के आंसू

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?