Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: मां कर्मा के आशीर्वाद से आगे बढ़ रहा साहू समाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS: मां कर्मा के आशीर्वाद से आगे बढ़ रहा साहू समाज

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/27 at 10:55 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह धीरी
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह धीरी में भक्त मां कर्मा जयंती समारोह में हुए शामिल
SHARE

रायपुर। CG NEWS: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मां कर्मा के आशीर्वाद से साहू समाज निरंतर प्रगति कर रहा है। डॉ. सिंह शनिवार को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम धीरी में आयोजित भक्त मां कर्मा जयंती समारोह एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. रमन सिंह ने मां कर्मा पूजा-अर्चना कर प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर सभी लोगों को कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां कर्मा भवन के बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम धीरी शासकीय हाई स्कूल में 6 लाख 96 हजार रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कम्प्यूटर कक्ष भवन का लोकार्पण भी किया।

- Advertisement -

डॉ. सिंह ने कहा कि मां कर्मा की भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने उनके हाथों से खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया था। उन्होंने कहा कि साहू समाज ने मां कर्मा के आदर्शों को अपनाते हुए शिक्षा, संस्कृति और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों से 3100 रुपए क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। यह योजना देश की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण की योजना है। उन्होंने धीरी में निर्माणाधीन पुल को शीघ्र पूरा कराने और अवैध कब्जा तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

- Advertisement -

इस अवसर पर जिला साहू समाज के अध्यक्ष  भागवत साहू, संरक्षक  कल्याण साहू, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, जनपद पंचायत अध्यक्ष  प्रतिमा चंद्राकर, सरपंच  जगदीश लहरे, साहू समाज के अध्यक्ष घनश्याम साहू, मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू,  मनोज साहू, डॉ. मोहित साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, Latest News In CG, Raipur Latest News, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल
Next Article Aaj Ka Rashifal 28 April 2025 : चंद्रमा का मेष राशि में संचार और मंगल के साथ राशि परिवर्तन योग का निर्माण, देखिये आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 28 April 2025 : चंद्रमा का मेष राशि में संचार और मंगल के साथ राशि परिवर्तन योग का निर्माण, देखिये आज का राशिफल

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?