Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 27 April 2025 : आज ग्रहों की चाल से मिल सकती है खुशखबरी, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today 27 April 2025 : आज ग्रहों की चाल से मिल सकती है खुशखबरी, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/27 at 8:29 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
5 Min Read
Horoscope Today 27 April 2025 : आज ग्रहों की चाल से मिल सकती है खुशखबरी, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 27 April 2025 : आज ग्रहों की चाल से मिल सकती है खुशखबरी, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today 27 April 2025 : आज 27 अप्रैल, रविवार का दिन है। चंद्रमा आज दिन-रात मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में संचार करेगा। साथ ही सूर्य भी इस समय मेष राशि में स्थित हैं। चंद्रमा से द्वादश भाव में शुक्र और बुध की युति बनने से ‘अनफा योग’ का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे ग्रहयोग के चलते आज का दिन मेष, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष राशि-मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि में आज सूर्य और चंद्रमा की युति हो रही है जिससे आज आपका प्रभाव और सम्मान भी बढेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपको आज उपहार और कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। विवाह की बात चल रही है तो बात बन सकती है।

- Advertisement -

​वृषभ राशि-आज रविवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सुखद रहेगा। आप परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। बौद्धिक कार्य में आज आप सफल रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और कमाई से मन आनंदित होगा। नौकरी में काम की सराहना होगी, कुछ घर के पेंडिंग काम भी निपटाएंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

- Advertisement -

मिथुन राशि-आज रविवार का दिन मिथुन राशि के लिए सूर्यदेव की कृपा से लाभदायक रहेगा। आपको आज परिवार में खुशी मिलेगी। आपको किसी सगे संबंधी और मित्रों से भी मिलने का मौका मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम जो काफी समय से अटका था पूरा हो सकता है। मित्रों से सहयोग समय पर प्राप्त होगा।

​कर्क राशि-आपको आज अपने खर्च पर वाणी दोनों पर कंट्रोल करना होगा। सलाह है कि आप आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। जीवनसाथी से सुझाव और सलाह से फायदा होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। बुरी किसी के बात व्यवहार से आज आपको कष्ट हो सकता है। लोगों से अधिक उम्मीद न रखें। सेहत का भी ध्यान रखें, पुराना रोग उभर सकता है।

​सिंह राशि-आज सिंह राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। राशि स्वामी सूर्य और चंद्रमा की युति से आज घर परिवार और समाज में भी आपका प्रभाव एवं सम्मान बढेगा। आपको आज किसी जरूरी काम को पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण और घर की साज सज्जा पर आप आज समय और धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि-आज का दिन कन्या राशि के लिए आनंददायक रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। किसी निकट संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा। आपको आज कहीं से अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपकी आज सफल रहेगी। आय के नये स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता में आज छात्रों को सफलता मिलेगा।

तुला राशि-आज रविवार का दिन तुला राशि के लोगों के लिए सफलतादायक रहेगा। आप जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें आपको कामयाबी मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। पराक्रम एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय हो सकता है। आपको आज व्यापार-व्यवसाय लाभ प्राप्त होगा।

​वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। राशि पर गुरु की शुभ दृष्टि से आपको आज शुभ समाचार मिलेगा। आज पारिवारिक मित्र और रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का भी संयोग बनेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि-कुंभ राशि के लोगों को आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। वैसे आज आपकी कमाई बनी रहेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। और कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कामकाज में आज प्रगति होगी। आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से कोई काम की खबर मिल सकती है। सामाजिक कार्य में आपका सम्मान और प्रभाव बढे़गा।

मीन राशि-मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल का लाभ मिलेगा। आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। सितारे कहते हैं कि कोई स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्या आपकी उभर सकती है।

TAGGED: Horoscope Today 27 April 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सड़क हादसे में नवविवाहित दूल्हा – दुल्हन की मौत, पसरा मातम 
Next Article CG NEWS : डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने किया शिरकत CG NEWS : डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने किया शिरकत

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?