Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 28 April 2025 : चंद्रमा का मेष राशि में संचार और मंगल के साथ राशि परिवर्तन योग का निर्माण, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Aaj Ka Rashifal 28 April 2025 : चंद्रमा का मेष राशि में संचार और मंगल के साथ राशि परिवर्तन योग का निर्माण, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/28 at 8:46 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Aaj Ka Rashifal 28 April 2025 : चंद्रमा का मेष राशि में संचार और मंगल के साथ राशि परिवर्तन योग का निर्माण, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 April 2025 : चंद्रमा का मेष राशि में संचार और मंगल के साथ राशि परिवर्तन योग का निर्माण, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Aaj Ka Rashifal 28 April 2025 : ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज का दिन वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए खासतौर पर लाभकारी रहेगा। वर्तमान में चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है। मंगल की राशि मेष में चंद्रमा के प्रवेश से ‘राशि परिवर्तन योग’ बन रहा है, जिससे मंगल का नीचभंग हो रहा है। इसके अतिरिक्त, शुक्र भी अपनी उच्च राशि मीन में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रहों के प्रभाव के चलते आज सप्ताह की शुरुआत मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए विशेष रहेगी। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

- Advertisement -

मेष राशि – मेष राशि के जातक आज सावधानी से आगे बढ़ें। आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ना बेहतर होगा। नकारात्मकता से दूर रहें। खुद पर भरोसा रखें और किसी से कोई उम्मीद न रखें।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

​वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके विचारों का सम्मान होगा। आज आप कार्यक्षेत्र से लेकर घर तक उचित संतुलन बनाने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा काम मिल सकता है। आज आनंद की प्राप्ति होगी। कारोबार में अच्छे मौके मिल सकते है।

- Advertisement -

मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके स्वभाव में नरमी रहेगी, लेकिन अपना हित साधने के लिए कहीं पर क्रोध और नाराजगी भी व्यक्त करेंगे। कारोबार में आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य पूर्वक आगे बढ़ें। धन प्राप्ति में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

- Advertisement -

कर्क राशि – कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सुस्त रहने वाला है। आपका कार्यों में कम मन लगेगा। आलस्य रहेगा। हालांकि मन में कार्यों को लेकर टालमटोल की स्थिति रहेगी, लेकिन इससे बचें। वरना आप हाथ आए मौके गंवा देंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आप अनमने ढंग से उन्हें पूरा करेंगे।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सीमित लाभ लेकर आएगा, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। लेकिन कार्य की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। कारोबार की दृष्टि से दिन सामान्य रहने वाला है।

कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद के अनुसार धन लाभ होने के आसार हैं। आज मनोरंजन के साधनों पर खर्च करेंगे। दिन मौजमस्ती से बीतेगा। सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी होगी। जरूरतमंदों की मदद करेंगे, लेकिन घर पर मन कम ही लगेगा।

तुला राशि – तुला राशि वालों को आज दिखावे से बचने की जरूरत है। इससे आपके संचित धन में कमी आएगी और परिवार में भी आपके इस व्यवहार को पसंद नहीं किया जाएगा। आज आप सामान्य रूप से धन लाभ कमाएंगे। आज विदेश या बाहरी जगहों से लाभ हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

​वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक होने की वजह से घरवालों पर कम ध्यान दे पाएंगे। मन उदास हो सकता है। हालांकि आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जरूरी कार्यों की वजह से आपको अचानक यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है।

​धनु राशि – धनु राशि वालों को आज अपने गुस्सैल स्वभाव को कंट्रोल करना होगा। गुस्से से आपके काम बिगड़ सकते हैं। गंभीर परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको धन लाभ के आसार हैं। ईमानदारी से की गई मेहनत रंग लाएगी।

​मकर राशि – मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मुनाफा अर्जित करने का है। बशर्ते वे आलस्य को त्याग कर पूरी मेहनत से प्रयास करें। आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ होगा। लेखन, शोध, कला आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को कुछ कठिनाइयों से गुजरना होगा, लेकिन उन्हें अप्रत्याशित रूप से लाभ होगा।

​कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न होगा। पूर्व में किए पुण्य कर्मों का लाभ मिलेगा। आज आपके स्वभाव में परोपकार का भाव रहेगा। जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। एकांत में रहना पसंद करेंगे।

मीन राशि – मीन राशि वालों के स्वभाव में आज चंचलता रहेगी। आज आप लोगों से प्रेमपूर्वक पेश आएंगे। आज आप लोगों का अपने प्रति व्यवहार को भी नोटिस करेंगे। कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल रहेगा। आप समय से अपना काम पूरा करेंगे। निवेश करने का मन बना रहे हैं तो संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

TAGGED: Aaj Ka Rashifal 28 April 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह धीरी CG NEWS: मां कर्मा के आशीर्वाद से आगे बढ़ रहा साहू समाज
Next Article CG NEWS : नव नियुक्त कलेक्टर बी. एस. ऊइके ने कुलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना CG NEWS : नव नियुक्त कलेक्टर बी. एस. ऊइके ने कुलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Latest News

CG NEWS : सूदखोर के दबाव में युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 1, 2025
Instagram: Instagram पर सबसे ज्यादा किसके हैं? फॉलोअर्स
Business Featured Foods Grand News NATIONAL Technology VIRAL VIDEO टेक्नोलॉजी देश मनोरंजन लाइफस्टाइल June 1, 2025
CG : "सुशासन तिहार" के बाद अब मनाया जाएगा "दाई-बबा दिवस", बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, 4 जून को हर जिले में लगेगा हेल्थ मेला
CG : “सुशासन तिहार” के बाद अब मनाया जाएगा “दाई-बबा दिवस”, बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, 4 जून को हर जिले में लगेगा हेल्थ मेला
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
 CG NEWS : संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और उपचार शिविर का आयोजन 
Grand News June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?