Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Bilaspur News : कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नए कलेक्टर के रूप में संभाला कार्यभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बिलासपुर

Bilaspur News : कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नए कलेक्टर के रूप में संभाला कार्यभार

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/04/28 at 3:59 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Bilaspur News : कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नए कलेक्टर के रूप में संभाला कार्यभार
Bilaspur News : कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नए कलेक्टर के रूप में संभाला कार्यभार
SHARE

Bilaspur News : बिलासपुर जिले में नए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Mahasamund Crime : धारदार हथियार से युवक की बेरहमी से हत्या, खून से सनी कमरे में मिली लाश

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आगे बताया कि भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से उन्होंने आज ही सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में विभिन्न विभागों की प्राथमिकताओं, लंबित कार्यों और सुशासन त्यौहार के तहत प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सुशासन त्यौहार में आए आवेदनों का त्वरित और न्यायपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

- Advertisement -

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सीधे जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ों आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समयबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया। आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रुख दिखाते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्रता से निराकरण करें और कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, शहर के कुछ प्रमुख मुद्दों पर विशेष ध्यान देने और संबंधित अधिकारियों से समीक्षा बैठक कर निराकरण के प्रयास की बात कही।

- Advertisement -

कलेक्टर के पदभार ग्रहण करते ही विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उनसे मुलाकात करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। सभी ने नए कलेक्टर का स्वागत करते हुए उन्हें जिले के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। संजय अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में प्रशासनिक कार्यशैली में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, कलेक्टर संजय अग्रवाल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS: सोशल मीडिया पर बंद होंगे अश्लील कंटेंट, Facebook, Instagram, YouTube और अन्य प्लेटफॉर्म पर पोस्ट नहीं कर सकेंगे गंदे वीडियो, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
Next Article CG Crime : शातिर चोरों ने सूने मकान से उड़ाए 3 लाख के जेवर व कैश

Latest News

Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 9, 2025
RAIPUR NEWS : युवती से मिलने गार्डन पहुंचा युवक, बात करते ही दो युवकों ने मारा चाकू
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG NEWS : सेंट्रल जेल से कैदी फरार, 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर लगाई छलांग
CG NEWS : सेंट्रल जेल से कैदी फरार, 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 9, 2025
CG NEWS : IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, सीएम साय ने जताया गहरा शोक, कहा – नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?