Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता की अभिनव पहल, अब आमजन देख सकेंगे अस्पताल की समस्त जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG BREAKING : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता की अभिनव पहल, अब आमजन देख सकेंगे अस्पताल की समस्त जानकारी

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/04/28 at 10:39 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG BREAKING : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता की अभिनव पहल, अब आमजन देख सकेंगे अस्पताल की समस्त जानकारी
CG BREAKING : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता की अभिनव पहल, अब आमजन देख सकेंगे अस्पताल की समस्त जानकारी
SHARE

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन व माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी के सतत मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा विकसित DPDMIS (ड्रग प्रोक्योरमेंट एंड डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) पोर्टल को अब आम नागरिकों के लिए सार्वजनिक कर दिया गया है। इस कदम से स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी अब केवल अधिकारियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आमजन भी सीधे इन सूचनाओं तक पहुंच बना सकेंगे।

- Advertisement -

इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों—जैसे मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी—में दवा और चिकित्सीय उपकरणों की आपूर्ति, वितरण, स्टॉक की स्थिति और यहां तक कि निर्माणाधीन अस्पताल भवनों की प्रगति को भी रियल-टाइम में देखा जा सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पोर्टल की प्रमुख सुविधाएं –

- Advertisement -

दवा एवं उपकरण खरीद: पोर्टल पर सभी निविदाएं, स्वीकृत आपूर्तिकर्ता और अनुबंध मूल्य सूची सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं।
वितरण प्रणाली: दवाओं की डिलीवरी, स्टॉक की वर्तमान स्थिति और लंबित मांग की जानकारी दिन-प्रतिदिन अपडेट होती है।
वाहन ट्रैकिंग: दवा परिवहन में लगे वाहनों की लाइव लोकेशन और उनके रूट की जानकारी भी नागरिक देख सकते हैं।
अधोसंरचना निगरानी: निर्माणाधीन मेडिकल संस्थानों की प्रगति, बजट और योजनागत विवरण अब जनता की नज़रों में हैं।

- Advertisement -

CGMSC की प्रबंध संचालक पद्मिनी भोई  ने इस पहल के बारे में कहा, “पारदर्शिता केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि आमजन यह जान सकें कि उनके स्वास्थ्य के लिए सरकार द्वारा खर्च किया जा रहा प्रत्येक संसाधन कहां और कैसे उपयोग हो रहा है। यह पोर्टल उसी दिशा में एक प्रभावी कदम है।”

भोई ने यह भी स्पष्ट किया कि DPDMIS पोर्टल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की दक्षता में अभिवृद्धि करेगा, बल्कि कार्य में पारदर्शिता, भ्रष्टाचार नियंत्रण तथा नागरिकों के विश्वास में वृद्घि हेतु एक प्रभावशाली माध्यम सिद्ध होगा। यह पहल छत्तीसगढ़ राज्य में सुशासन की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है, जो भविष्य की स्वास्थ्य सेवा योजनाओं को सशक्त आधार प्रदान करेगी।

TAGGED: CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, Chhattisgarh, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Crime:राजनांदगांव जिले में शराब के अवैध कारोबार के मामले में एक साल में 835 प्रकरण दर्ज
Next Article 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: IPL में सबसे तेज शतक, 35 गेंदों में सेंचुरी

Latest News

CG WEATHER UPDATE : बारिश को लेकर छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी, भीषण गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत
Grand News May 21, 2025
Murder News : सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पढ़िए वारदात की पूरी कहानी
उत्तरप्रदेश क्राइम May 21, 2025
CG Big Breaking : नारायणपुर मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
Breaking News छत्तीसगढ़ नारायणपुर May 21, 2025
CG Breaking : DRG के जवानों पर गिरी बिजली की तार, दो सुरक्षाबल झुलसे
Breaking News कांकेर छत्तीसगढ़ May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?