Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Crime : शातिर चोरों ने सूने मकान से उड़ाए 3 लाख के जेवर व कैश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बिलासपुर

CG Crime : शातिर चोरों ने सूने मकान से उड़ाए 3 लाख के जेवर व कैश

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/04/28 at 4:16 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
SHARE

CG Crime : बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिसिंग की कमजोरियों का फायदा उठाते हुए चोर गिरोह लगातार सक्रिय हैं। क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अमेरी चंदा कॉलोनी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 80 हजार रुपए नकद सहित करीब 3 लाख रुपए के जेवरात व सामान पर हाथ साफ कर दिया और आराम से फरार हो गए। हैरानी की बात है कि घटना की भनक तक पुलिस को नहीं लगी।

 

- Advertisement -
Ad image

खम्हरिया लौदा निवासी विक्रम जाटवर, जो मस्तूरी ब्लॉक के लोहर्सी सोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं, अमेरी चंदा कॉलोनी में केडी बंजारे के मकान में किराए से रहते हैं। 15 अप्रैल को वे अपने गृहग्राम खम्हरिया में लड़की की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित चले गए थे। बीच में 19 अप्रैल को वे गैस सिलेंडर लेने के लिए घर आए और फिर वापस लौट गए थे। 26 अप्रैल की शाम जब वे लौटे, तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर पता चला कि अलमारी से नकदी और सोने-चांदी के जेवर गायब थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

चोरों ने विक्रम जाटवर के घर से 80 हजार रुपए नकद, सोने के झुमके, एक मनचली माला जिसमें 8 सोने के लॉकेट लगे थे, एक बचकनी सोने का लॉकेट, चार जोड़ी पायल, एक हाफ करधन, चाबी का छल्ला, बिछिया, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ और 5 चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। इसकी कुल चोरी की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है।

 

सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने बताया कि, सकरी थाना क्षेत्र में चोरी होने की सूचना मिली थी, आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

सकरी क्षेत्र में पिछले दिनों चोरी की घटनाओं में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। आसमा सिटी में 8 सूने मकानों, सागर होम्स और सम्बलपुर कन्हैया धाम में भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। अब अमेरी चंदा कॉलोनी में इस ताजा वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी तक किसी भी मामले में पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिल सका है।

 

 

TAGGED: CRIME NEWS, क्राइम न्यूज़, सुने मकान में चोरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bilaspur News : कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नए कलेक्टर के रूप में संभाला कार्यभार Bilaspur News : कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नए कलेक्टर के रूप में संभाला कार्यभार
Next Article लो वोल्टेज और कटौती के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस,भीषण गर्मी में निकाली रैली, बिजली कार्यालय का घेराव

Latest News

CG NEWS: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹17,935 की नगदी जब्त
CG NEWS: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹17,935 की नगदी जब्त
छत्तीसगढ़ सक्ती June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की शुरुआत, मंत्रिमंडल के साथ किए विभिन्न आसन
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की शुरुआत, मंत्रिमंडल के साथ किए विभिन्न आसन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
INDORE COUPLE CASE: प्यार नहीं, प्लान था कत्ल का... मेघालय में हनीमून के बहाने पति की कराई हत्या, सोनम के साथ 3 और गिरफ्तार
INDORE COUPLE CASE: प्यार नहीं, प्लान था कत्ल का… मेघालय में हनीमून के बहाने पति की कराई हत्या, सोनम के साथ 3 और गिरफ्तार
Breaking News NATIONAL देश मध्य प्रदेश June 9, 2025
RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का 'मियाजाकी' बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का ‘मियाजाकी’ बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?