Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : राशन दुकान में 192 क्विंटल चावल और शक्कर का गबन, पूर्व सरपंच, सचिव और राशन विक्रेताओं को नोटिस जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : राशन दुकान में 192 क्विंटल चावल और शक्कर का गबन, पूर्व सरपंच, सचिव और राशन विक्रेताओं को नोटिस जारी

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/28 at 4:40 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

भाटापारा। CG NEWS : सिमगा तहसील के ग्राम पंचायत रानी जरौद की शासकीय उचित मूल्य दुकान (दुकान क्रमांक 442010031) में बड़े पैमाने पर गबन का मामला सामने आया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सिमगा, अंशुल वर्मा ने पूर्व सरपंच सेवक राम साहू, ग्राम पंचायत सचिव तेजराम वर्मा और राशन विक्रेताओं राकेश कुमार साहू एवं जोहन लाल चतुर्वेदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जांच में पाया गया कि मार्च 2025 में राशन वितरण के लिए प्राप्त खाद्यान्न का न तो वितरण किया गया और न ही इसका कोई विवरण प्रस्तुत किया गया। दस्तावेजों के अनुसार, मार्च माह में 19.53 क्विंटल चावल और 5.90 क्विंटल शक्कर का भंडारण दर्ज था, लेकिन भौतिक सत्यापन में यह सामग्री अनुपलब्ध पाई गई। कुल 192.30 क्विंटल चावल और 2.20 क्विंटल शक्कर के गबन की पुष्टि हुई है।

- Advertisement -
Ad image

प्रारंभिक जांच में यह गबन सचिव, सहायक सचिव, और दोनों विक्रेताओं की मिलीभगत से किया गया प्रतीत होता है। यह मामला सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उल्लंघन है, जिसके तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है। अनुविभागीय अधिकारी ने सभी संबंधित व्यक्तियों को 10 मई 2025 तक संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जवाब न मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News : जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड पर जनता मजदूर ट्रेड यूनियन का उग्र प्रदर्शन, कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप
Next Article CG News : छग में बदमाशों के हौसले बुलंद; बहन से बात कर रही युवती से बाइक सवारों ने छीना मोबाइल

Latest News

Chhattisgarh : सुकमा IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, राज्यपाल ने जताया शोक
Chhattisgarh : सुकमा IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, राज्यपाल ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Raja Murder Case : कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा
क्राइम देश June 9, 2025
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Technology June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?