Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की मौत 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की मौत 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/28 at 3:17 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

दुर्ग। CG NEWS : जिले के भिलाई में एक तेज रफ्तार कार के पोल से टकराने से गाड़ी में सवार गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की मौत हो गई। दोनों सोमवार तड़के करीब 4 बजे पार्टी करके लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

- Advertisement -

अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड पर ये हादसा हुआ। दोनों की पहचान नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27) के तौर पर हुई है। दोनों नर्सिंग स्टूडेंट थे।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण मोड़ में बैलेंस बिगड़ने से ये हादसा हुआ है। टक्कर के बाद कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया है।

चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुआ है। आलोक कार चला रहा था। बगल में पूजा प्रसाद बैठी थी। वो लोग कुरुद से मॉल रोड की तरफ जा रहे थे।

जैसे ही वे अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड के लिए मुड़े, कार की रफ्तार अधिक होने से कार सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई।

डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित किया

प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया।

सुपेला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को वहीं मर्चुरी में रखवा दिया गया है। दोनों का पोस्टमॉर्टम कुछ घंटे बाद किया जाएगा। इधर दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्मृति नगर पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

होटल संचालक का बेटा था आलोक

आलोक होटल संचालक संतोष साहू का बेटा था। जुनवानी रोड और कुरूद में उनके दो होटल संचालित हैं। सोमवार तड़के आलोक साहू, पूजा को लेकर जुनवानी रोड स्थित व्हाइट टाउन होटल से कुरूद स्थित लक्स होटल जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : विधायक राजेश मूणत ने मीडिया सिटी में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण, विस्तार के लिए 25 लाख देने की घोषणा, महापौर, सभापति भी हुए शामिल
Next Article CG: लाल ईट के अवैध निर्माण पर बड़ी कार्यवाही ,जप्त किए गए 3 लाख अवैध निर्मित लाल ईट CG: लाल ईट के अवैध निर्माण पर बड़ी कार्यवाही ,जप्त किए गए 3 लाख अवैध निर्मित लाल ईट

Latest News

India’s daughter creates history: भारत की बेटी ने रचा इतिहास — SSB की कांस्टेबल ललहुमहिमी ने अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
Grand News देश June 29, 2025
CG News : भिलाई विधानसभा में आयोजित हुआ ‘संविधान बचाओ सभा’, हजारों की उपस्थिति, भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र ने रखे विचार”
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
अवैध रेत कारोबार पर तगड़ा प्रहार-चौबेबांधा से हाईवा जब्त, टास्क फोर्स की 24 घंटे निगरानी – विधायक, कलेक्टर और एसपी की सख्ती के बाद एक्शन मोड में प्रशासन
Grand News June 29, 2025
CG NEWS: पी.डब्लू.डी. विभाग की लापरवाही से राहगीर परेशान
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?