Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री विजय शर्मा की बैठक, पाकिस्तानी नागरिकों की जांच तेज, 1800 पाकिस्तानी रह रहे हैं राज्य में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री विजय शर्मा की बैठक, पाकिस्तानी नागरिकों की जांच तेज, 1800 पाकिस्तानी रह रहे हैं राज्य में

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/28 at 1:01 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
4 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री विजय शर्मा की बैठक, पाकिस्तानी नागरिकों की जांच तेज, 1800 पाकिस्तानी रह रहे हैं राज्य में
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री विजय शर्मा की बैठक, पाकिस्तानी नागरिकों की जांच तेज, 1800 पाकिस्तानी रह रहे हैं राज्य में
SHARE

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के बीच आज एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में विशेष रूप से गृह विभाग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बैठक में पाकिस्तान और बांग्लादेश से अवैध तरीके से छत्तीसगढ़ में रह रहे नागरिकों को लेकर निर्णय लिया जाएगा। यह बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रही है, जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश के संदेहास्पद नागरिकों की पहचान कर उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा।

विजय शर्मा ने मीडिआ से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में कई ऐसे लोग हैं जो अवैध तरीके से यहां रह रहे हैं। उनकी पहचान की जा रही है और उन पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ संदिग्ध पहले ही पकड़े जा चुके हैं। इसके अलावा, विजिटर वीजा, लांग टर्म वीजा और मेडिकल वीजा पर पाकिस्तान से आए नागरिकों के संबंध में भी चर्चा की जाएगी और इस पर केंद्र सरकार के मार्गदर्शन से आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

बीते 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाया था। भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया था और उन्हें जल्द से जल्द भारत छोड़ने का आदेश दिया था। इसके बाद 27 अप्रैल तक पाकिस्तान के नागरिकों का वीजा वैध था, जबकि मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई थी।

- Advertisement -

अब इस आदेश के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी पाकिस्तान के नागरिकों की जांच शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में लगभग 2000 पाकिस्तानी नागरिक होने की जानकारी मिली है, जिनमें से करीब 1800 रायपुर में रहते हैं। इनमें अधिकांश सिंधी समुदाय से हैं। पुलिस द्वारा इन नागरिकों के वीजा और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

- Advertisement -

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संपर्क कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में तय समयसीमा से अधिक न रहे। भारत सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों के दीर्घकालिक वीजा रद्द नहीं किए जाएंगे और उन्हें देश छोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, बिजनेस, मेडिकल या धार्मिक वीजा पर भारत आए पाकिस्तानियों को निर्धारित समयसीमा में देश छोड़ना अनिवार्य होगा। सार्क वीजा धारकों के लिए फिलहाल निकासी की आवश्यकता नहीं है, लेकिन उनकी भी जांच जारी है।

रायपुर में पाकिस्तानी मूल के सिंधी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। ये लोग आमतौर पर रिश्तेदारों से मिलने, इलाज कराने या धार्मिक उद्देश्यों से भारत आते हैं। इनमें से कई लोग बिजनेस और मेडिकल वीजा पर यहां बसे हुए हैं। रायपुर के सड्‌डू, महावीरनगर, बोरियाकला और माना रोड जैसे इलाकों में इनका बसेरा है। कुछ को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है, जबकि कुछ अभी नागरिकता प्रक्रिया में हैं।

 

TAGGED: cg news, Meeting of Chief Minister Sai and Home Minister Vijay Sharma, Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जूटमिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को फर्जी दस्तावेजों के साथ किया गिरफ्तार CG NEWS : जूटमिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को फर्जी दस्तावेजों के साथ किया गिरफ्तार
Next Article CG : अमलेश नागेश ने फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा, गुईयां 2 होगीआखिरी फिल्म CG : अमलेश नागेश ने फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा, गुईयां 2 होगीआखिरी फिल्म

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?