Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, 6 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, 6 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/28 at 9:31 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, 6 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, 6 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
SHARE

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेशभर में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तेज गर्मी और लू जैसी परेशान करने वाली गर्म हवाओं से अब लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में मेघगर्जन और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभावित है।

रविवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि सोमवार, 28 अप्रैल को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर अंधड़, ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना है। इसी के साथ तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

- Advertisement -
Ad image

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ का असर

- Advertisement -

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में सक्रिय है, जो 77° पूर्व और 32° उत्तर अक्षांश पर स्थित है। इसके अतिरिक्त, एक उत्तर-दक्षिण दिशा में विस्तारित द्रोणिका विदर्भ से लेकर मन्नार की खाड़ी तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। साथ ही, एक अन्य द्रोणिका उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक फैली हुई है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।

- Advertisement -

6 जिलों में येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ के छह जिलों — बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर — में बादल गरजने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे का मौसम सारांश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में आज का मौसम

रायपुर शहर में सोमवार को आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

TAGGED: cg news, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कर्रेगट्टा पहाड़ पर ऐतिहासिक ऑपरेशन, हिड़मा-देवा समेत 1,000 से ज्यादा नक्सली घेरे में, 10,000 जवान मैदान में CG NEWS : कर्रेगट्टा पहाड़ पर ऐतिहासिक ऑपरेशन, हिड़मा-देवा समेत 1,000 से ज्यादा नक्सली घेरे में, 10,000 जवान मैदान में
Next Article Garlic Bread Recipe : अब घर पर भी बनाइए स्वादिष्ट गार्लिक ब्रेड, वो भी बिना ओवन के Garlic Bread Recipe : अब घर पर भी बनाइए स्वादिष्ट गार्लिक ब्रेड, वो भी बिना ओवन के

Latest News

बंगाल पोर्न रैकेट: इवेंट कंपनी की आड़ में अश्लील फिल्में, मुख्य आरोपी श्वेता खान और बेटा गिरफ्तार
Grand News June 12, 2025
रेलवे स्टेशन के पास लक्ष्मी केमिकल में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी
Grand News June 11, 2025
CG NEWS: 108 कलशों से हुआ प्रभु का पावन महास्नान,देव स्नान पूर्णिमा पर मंदिर के पट हुए बंद, 15 दिन रहेंगे विश्राम पर, दर्शन रहेंगे बंद, 27 जून को निकलेगी गरियाबंद की भव्य रथ यात्रा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 11, 2025
CG NEWS : रेत तस्करों ने की फायरिंग, दो ग्रामीण घायल — गांव में तनाव का माहौल
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?