Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उड़िसा बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, गांजा तस्करों पर कसा शिकंजा, देवभोग थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल समेत पकड़ा।
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

उड़िसा बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, गांजा तस्करों पर कसा शिकंजा, देवभोग थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल समेत पकड़ा।

Vijay Sinha
Last updated: 2025/04/28 at 5:27 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद।

देवभोग थाना पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 1,70,000 रुपये आंकी गई है, वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की कीमत 30,000 रुपये बताई जा रही है। कुल जप्त सामग्री की कीमत लगभग 2 लाख रुपये है।

- Advertisement -
Ad image

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 27 अप्रैल 2025 को देवभोग थाना क्षेत्र के उड़िसा बॉर्डर स्थित खुटगांव नाका चेक पोस्ट पर एमसीपी के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान धरमगढ़, उड़िसा से देवभोग, छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक लाल रंग की हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (सीजी 23 एन 2083) को रोका गया।

वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यवहार देखने पर तलाशी ली गई। जांच में मोटरसाइकिल की डिक्की और एक सफेद बोरी में गांजा भरा पाया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम कमलेश पात्र (40 वर्ष, निवासी डूमरबहाल) और नुरर्प लाल नागेश (27 वर्ष, निवासी कोसमकानी) बताया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस ने साफ किया है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जल्द करें AVDO के 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन, अंतिम तारीख नजदीक
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की, कहा – अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता

Latest News

  GRAND NEWS : रायपुर केबल ऑपरेटर्स की बैठक, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा बोले – मेरे ऑपरेटर मेरे परिवार का हिस्सा, जल्द सभी समस्याओं का होगा समाधान, नया पैकेज भी लॉन्च
Grand News July 20, 2025
CG NEWS: खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG Crime: प्रेमिका को दूसरे के साथ देख आगबबूला हुआ युवक, बस स्टैंड में ब्लेड से हमला, दोनों घायल, आरोपी गिरफ्तार
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Saiyaara’ rocked the box office: ‘सैयारा’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कमाए 48 करोड़ – अहान-अनीत की जोड़ी पर फिदा हुए दर्शक
bollywood Grand News मनोरंजन July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?