Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पीएम आवास निर्माण में छत्तीसगढ़ के इस जिले ने मारी बाजी, पूरे प्रदेश में बना नंबर वन जिला, रिकॉर्ड समय में 14,541 आवास पूर्ण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : पीएम आवास निर्माण में छत्तीसगढ़ के इस जिले ने मारी बाजी, पूरे प्रदेश में बना नंबर वन जिला, रिकॉर्ड समय में 14,541 आवास पूर्ण

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/29 at 10:46 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत रायगढ़ जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में अव्वल प्रदर्शन करते हुए एक मिसाल कायम की है। आवास निर्माण के क्षेत्र में रायगढ़ प्रदेश का नंबर एक जिला बन गया है। वर्ष 2024-25 में जिले को मिले 60,609 आवासों के लक्ष्य में से अब तक 52,307 आवासों को स्वीकृति दी जा चुकी है, और इनमें से 14,541 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है।

- Advertisement -

मिशन मोड में काम

- Advertisement -

रायगढ़ की इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन की रणनीतिक योजना, फील्ड विजिट और सतत समीक्षा की अहम भूमिका रही। प्रशासन ने मिशन मोड में काम करते हुए जिला और जनपद स्तर के अधिकारियों को प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में निरीक्षण के लिए भेजा। इन निरीक्षणों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिदिन समीक्षा की गई।

निर्माण कार्य में आ रही चुनौतियों जैसे लेबर, राजमिस्त्री, सेंट्रिंग प्लेट और जल आपूर्ति की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया गया। साथ ही, बड़े स्तर पर निर्माण वाले गांवों में आवश्यक सामग्री को एक स्थान पर संग्रहीत कर हितग्राहियों को सामग्री खरीदने में सुविधा प्रदान की गई।

आवास प्लस सर्वे में भी अग्रणी

केवल निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि श्आवास प्लस सर्वे 2024श् में भी रायगढ़ जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इस सर्वे के माध्यम से उन पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ा गया, जो पूर्व में किसी कारणवश योजना से वंचित रह गए थे। जिले में कुल 1,01,011 नए हितग्राही इस सर्वे के जरिए चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 8,740 हितग्राही सेल्फ सर्वे और 92,271 हितग्राही असिस्टेड सर्वे के माध्यम से शामिल हुए।

रायगढ़ मॉडल बन रहा है उदाहरण

रायगढ़ जिले की यह सफलता राज्य के अन्य जिलों के लिए एक मॉडल के रूप में सामने आ रही है। प्रशासन की तत्परता, संसाधनों का कुशल प्रबंधन और फील्ड लेवल पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को ज़मीन पर प्रभावी ढंग से उतारने में सफलता दिलाई है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Mother Dairy का दूध हुआ महंगा, कल से नए रेट में होगी बिक्री, बताई यह वजह 
Next Article Aaj Ka Rashifal 30 April 2025: अक्षय तृतीया के दिन इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें आज का अपना राशिफल Aaj Ka Rashifal 30 April 2025: अक्षय तृतीया के दिन इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें आज का अपना राशिफल

Latest News

CG News : रायपुर मंडल के तीन स्टेशनों उरकुरा, भिलाई और भानुप्रतापपुर का पुनर्विकास: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्री सुविधाओं में सुधार
छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर May 21, 2025
Robber Bride Arrested : 7 महीने में 25 शादियां और 25 बार धोखा! लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार, गहने – कैश लेकर हो जाती थी फरार…
Exclusive NATIONAL VIRAL VIDEO May 21, 2025
Raipur Crime : रेलवे स्टेशन परिसर में बुजुर्ग की लाश मिलने से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ रायपुर May 21, 2025
Aaj ka Rashifal 21 May 2025 : आज इन राशियों की चमकी किस्मत, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?