Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : अक्षय तृतीया पर निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : अक्षय तृतीया पर निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/30 at 3:42 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

CG NEWS : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बुधवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शाम 5 बजे हंडी चौक स्थित परशुराम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। इसके उपरांत रायगढ़ क्लब परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।

- Advertisement -

इस पर्व की तैयारियों के तहत बुधवार सुबह मंदिर प्रांगण में बीते 20 वर्षों की परंपरा अनुसार विधिविधान से पूजा-अर्चना कर हवन सम्पन्न किया गया। हवन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु पूर्ण भक्ति भाव के साथ भगवान परशुराम की आराधना में लीन रहे। ब्राह्मण समाज के सचिव आदित्य कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि इस शोभायात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे पारंपरिक परिधानों में भाग लेंगे। साथ ही गोरखा और पतरापाली जैसे आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होने रायगढ़ पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए शोभायात्रा में झंडा और पारंपरिक शस्त्र फरसा लेकर समाजजन सम्मिलित होंगे। शोभायात्रा का उद्देश्य भगवान परशुराम के आदर्शों और संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक ब्राह्मण जनों से सपरिवार उपस्थित होकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Gariaband : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव, ब्राह्मण पुरोहित कल्याण संघ ने की पूजा-अर्चना Gariaband : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव, ब्राह्मण पुरोहित कल्याण संघ ने की पूजा-अर्चना
Next Article CG NEWS : बर्खास्त सहायक शिक्षकों की होगी पुनर्नियुक्ति, इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए सांसद अग्रवाल ने सीएम साय का किया धन्यवाद 

Latest News

CG NEWS: लैलूंगा में सिस्टम हुआ फेल – घायल तड़पता रहा सड़क पर, पत्रकार ने बचाई जान…!
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 23, 2025
CG NEWS: बाढ़ पीड़ितों को 6 माह बाद भी नही मिली मुआवजा राशि कलेक्टर से की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ May 23, 2025
CG NEWS: रायगढ़ जिला अस्पताल का मानवाधिकार आयोग ने किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई चिंता
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 23, 2025
CG NEWS: शासकीय आईटीआई रायगढ़ में प्लेसमेंट मेले का आयोजन, 115 पदों के लिए हुआ साक्षात्कार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?