Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News : दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए शिक्षा का सफर अब होगा आसान : मुख्यमंत्री साय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG News : दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए शिक्षा का सफर अब होगा आसान : मुख्यमंत्री साय

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/01 at 9:09 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

CG News : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों को एक बड़ी सौगात देते हुए दो विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें रायपुर और बिलासपुर स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालयों में अध्ययनरत डे-स्कॉलर बच्चों को प्रतिदिन निःशुल्क घर से स्कूल और स्कूल से घर तक पहुंचाएंगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सुविधा विशेष बच्चों के लिए न केवल सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास, शिक्षा की निरंतरता और सामाजिक समावेश को भी मजबूती प्रदान करेगी।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि यह पहल उन माता-पिता के लिए भी राहत लेकर आएगी, जो अपने बच्चों की दैनिक आवाजाही को लेकर चिंतित रहते हैं, विशेष रूप से जब दोनों अभिभावक कार्यरत हों।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि हर विशेष आवश्यकता वाले बच्चे तक पहुँचा जाए और उन्हें एक बेहतर जीवन देने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। यह बस सेवा केवल परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि विशेष बच्चों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री  साय ने  कहा कि शिक्षा तक पहुंच सभी बच्चों का अधिकार है और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी शारीरिक बाधा के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

उल्लेखनीय है कि इन विशेष बसों के संचालन से रायपुर और बिलासपुर के सैकड़ों दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों को प्रतिदिन सम्मानजनक और सुरक्षित यात्रा का अवसर मिलेगा, जिससे वे मुख्यधारा की शिक्षा से सहज रूप से जुड़ सकेंगे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक  भूलन सिंह मरावी एवं समाज कल्याण विभाग की संचालक  रोक्तिमा यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Man Drunk 5 bottle Liquor : युवक ने बिना पानी मिलाए पी लिया 5 बोतल शराब, इलाज के दौरान मौत, शर्त लगाने वाले दो दोस्त गिरफ्तार  
Next Article RAIPUR NEWS : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर सड़कों से हटाए जा रहे गिरे पेड़ एवं टूटे तार

Latest News

CG CRIME : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों निकाला पैदल मार्च
CG CRIME : डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों निकाला पैदल मार्च
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 13, 2025
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत, दूसरा घायल 
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत, दूसरा घायल 
कोरबा छत्तीसगढ़ June 13, 2025
आबकारी ने महुआ शराब के साथ तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, चार आरोपियों से 72 लीटर महुआ शराब और 350 किलो लहान किया गया जप्त..
CG : आबकारी ने महुआ शराब के साथ तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, चार आरोपियों से 72 लीटर महुआ शराब और 350 किलो लहान किया गया जप्त..
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 13, 2025
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अब जिला प्रशासन के द्वारा यहां फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण करने की योजना पर काम किया जा रहा है इसके लिए लगातार पिछले कुछ वर्षों से यहां सर्वे का काम चल रहा था जो अब आने वाले समय में अंतिम रूप लेने
CG: शहर में 250 से 300 की लागत से बनेगा नया फ्लाईओवर ब्रिज… ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी सुगमता, जाम से मिलेगी निजात
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?