Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मई के पहले सप्ताह आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मई के पहले सप्ताह आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना

Aarti Beniya
Last updated: 2025/05/01 at 9:20 AM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मई के पहले सप्ताह आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना
WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मई के पहले सप्ताह आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना
SHARE

WEATHER UPDATE : रायपुर. छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मई के पहले सप्ताह में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कबीरधाम और बस्तर संभाग सहित कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कबीरधाम में ओले, कई जिलों में बारिश
बुधवार को कबीरधाम जिले में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों और सड़कों पर सफेद चादर सी बिछ गई। वहीं बस्तर संभाग के जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

- Advertisement -
Ad image

रायपुर सबसे गर्म, लेकिन सामान्य से नीचे
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। रात का तापमान 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था। दिन में हल्की धूप रही लेकिन शाम को ठंडी हवाओं से राहत महसूस हुई।

- Advertisement -

बिलासपुर और सरगुजा में भी तापमान में भारी गिरावट
बिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री कम होकर 33 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में भी तापमान में गिरावट देखी गई, जहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहा।

- Advertisement -

जगदलपुर में भी तापमान सामान्य से नीचे
जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 19.4 डिग्री रहा, दोनों ही सामान्य से काफी कम दर्ज किए गए।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ लाइन के कारण राज्य में मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में तेज हवाएं, बौछारें और आंधी जारी रह सकती है।

 

TAGGED: #BIGNEWS, #update, BREAKING, cg, cgnews, CGUPDATE, Chhattisgarh, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, latest, Monsoon, weatherupdate
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GOLD RATE : अक्षय तृतीया पर गिरे सोना-चांदी के भाव, रायपुर सराफा बाजार में खरीददारों की उमड़ी भीड़ GOLD RATE : अक्षय तृतीया पर गिरे सोना-चांदी के भाव, रायपुर सराफा बाजार में खरीददारों की उमड़ी भीड़
Next Article CG NEWS : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल CG NEWS : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Latest News

Ahmedabad Plane Crash : भीषण विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 275 
Grand News June 14, 2025
NEET Result 2025 OUT : नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में चेक करें परिणाम 
Grand News June 14, 2025
जानिए क्यों अविवाहित जोड़े नहीं करते पूरी के जगन्नाथ जी के दर्शन
Jagannath Puri Mandir : जानिए क्यों जगन्नाथ पुरी मंदिर में अविवाहित जोड़ों की नहीं मिलती एंट्री, क्या हैं परंपरा
Grand News धर्म June 14, 2025
Ban On Fishing In CG : छत्तीसगढ़ में 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन करने पर मिलेगी सजा
Grand News June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?