Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेंगे छत्तीसगढ़ के 12 मल्लखंब खिलाड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेंगे छत्तीसगढ़ के 12 मल्लखंब खिलाड़ी

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/05/02 at 7:56 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Chhattisgarh : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेंगे छत्तीसगढ़ के 12 मल्लखंब खिलाड़ी
Chhattisgarh : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेंगे छत्तीसगढ़ के 12 मल्लखंब खिलाड़ी
SHARE
Highlights
  • 12 सदस्यीय दल में नारायणपुर के 9 युवा मल्लखंब खिलाड़ी शामिल
  • बिहार के बोधगया में 5 से 9 मई तक होंगी मल्लखंब की प्रतियोगिताएं

रायपुर। Chhattisgarh : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के बोधगया में 4 से 15 मई तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 मल्लखंभ खिलाड़ी शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों में नारायणपुर जिले के 9 मल्लखंब खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अबूझमाड़ मल्लखंब और स्पोर्ट्स अकादमी से जुड़े हैं। मल्लखंब की प्रतियोगिताएं 5 से 9 मई तक आयोजित होंगी।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh : कल शपथ लेंगे छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रहलाद रजक, कार्यक्रम में शामिल होंगे CM साय

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

खेल और युवा कल्याण अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार चयनित मल्लखंब खिलाड़ियों में 5 बालक और 4 बालिकाएं शामिल हैं। नारायणपुर जिले के चयनित खिलाड़ियों में ग्राम ओरछा की सरिता पोयाम, ग्राम मातला की मोनिका पोटाई, ग्राम कुंदला की दुर्गेश्वरी कुमेटी, ग्राम न्यानार की अनिता गोटा, ग्राम कुतुल के राकेश कुमार वढ़दा, ग्राम आसनार के मानू ध्रुव, ग्राम आसनार के राजेश कोर्राम, ग्राम पोकानार के मंगडू पोडियाम और ग्राम चिंगनार के मोनू नेताम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 2 मई को खिलाड़ियों और कोच मनोज प्रसाद, महिला कोच पूनम प्रसाद और मैनेजर सौरव पाल खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेने बिहार रवाना हुए।

- Advertisement -

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व संसाधन उपलब्ध कराने हेतु विशेष योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ मल्लखंब और स्पोर्ट्स अकादमी में मल्लखंब खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सहित सभी आवश्यक सुविधाएं दी जा रही है। जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सके।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, 12 मल्लखंब खिलाड़ी, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, Chhattisgarh, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, छत्तीसगढ़ के 12 मल्लखंब खिलाड़ी, मल्लखंब खिलाड़ी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Digital strike on Pakistan : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक: क्रिकेटर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन Digital strike on Pakistan : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक: स्टार क्रिकेटर्स के Social Media अकाउंट्स बैन
Next Article CG NEWS :महापौर संजय पाण्डे ने समावेशी दृष्टिकोण के साथ पेश किया नगर निगम जगदलपुर का बजट।

Latest News

CG NEWS: 57 हजार शिक्षकों की आखिर भर्ती सरकार क्यों नहीं की,डी एड, बी एड संघ ने बोला हल्ला
Grand News छत्तीसगढ़ May 23, 2025
CG NEWS : 1 जून से रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 18 ट्रेनें रद्द, 2 का मार्ग बदला 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS : अवैध कार्यों के लिए बैंक खाता बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ो के लेनदेन का हुआ खुलासा
Grand News May 23, 2025
CG NEWS: 24 लीटर कच्ची शराब और 21.14 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक ट्रक भी जब्त
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?