Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 2 May 2025 :चंद्रमा आर्द्रा नक्षत्र से आगे बढ़कर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेगा,देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today 2 May 2025 :चंद्रमा आर्द्रा नक्षत्र से आगे बढ़कर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेगा,देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/05/02 at 9:23 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Horoscope Today 2 May 2025 :चंद्रमा आर्द्रा नक्षत्र से आगे बढ़कर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेगा,देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 2 May 2025 :चंद्रमा आर्द्रा नक्षत्र से आगे बढ़कर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेगा,देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today 2 May 2025 : आज दिनांक 2 मई, शुक्रवार है। चंद्रमा का गोचर आज पूरे दिन और रात बुध की राशि मिथुन में हो रहा है। इस दौरान चंद्रमा आर्द्रा नक्षत्र के उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के प्रभाव से शुक्र और चंद्रमा एक-दूसरे के चतुर्थ और दशम भाव में स्थित होकर वसुमती योग का निर्माण कर रहे हैं।इस विशेष योग के चलते आज का दिन मेष, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक और सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है।

मेष राशि-मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल और लाभप्रद रहेगा। आपकी कोई चली आ रही परेशानी दूर होगी, राहत की सांस लेंगे। आज आपको मित्रों और सहकर्मियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको आज करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जो लोग नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं उनको कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है।

- Advertisement -
Ad image

मिथुन राशि-मिथुन राशि के लिए आज का दिन करियर और कारोबार के लिहाज से अच्छा है। आपको आज किसी समस्या और उलझन से राहत मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा और आपको कुछ नए मौके भी मिलेंगे। आपकी लव लाइफ भी आज रोमांटिक और सुखद रहने वाली है। आप आज मौज मनोरंजन पर भी धन खर्च करेंगे।

- Advertisement -

​कर्क राशि-कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज अपनी योजना पर काम करते हुए संभलकर चलना होगा नहीं तो असफलता से निराशा होगी। वैसे आज आपका मन विचलित भी रहेगा। आपके मन में कई तरह के विचार आते रहेंगे जिससे आप उलझन में रहेंगे। आपका दिन भी आज खर्चीला रहेगा। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च भी करने होंगे। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा।

- Advertisement -

सिंह राशि-सिंह राशि के जातकों के लिए आज सितारे अनुकूल स्थिति को दर्शा रहे हैं। आपकी कोई चाहत पूरी होने की खुशी होगी। आपको आज दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। आपको आज बिजनस डील में बड़ा लाभ मिल सकता है। आपकी आय में भी वृद्धि होने के संकेत हैं। आप मौज-मस्ती, पार्टियों और किसी प्रियजन के साथ घूमने-फिरने के लिए समय निकालना चाहेंगे।

कन्या राशि-कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपनी बुद्धि और रचनात्मक क्षमता से लाभ उठाने का है। आपकी कल्पना शक्ति भी आज अच्छी रहेगी। आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है। आप आज अपने रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आपको सगे संबंधियों से सहयोग भी मिलेगा लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा।

तुला राशि-तुला राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने किए कार्य के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। कमाई में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। लेकिन कमाई के साथ आज आपके खर्च भी बढेंगे। आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे।

​वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज काम और कारोबार में कुछ बदलाव ला सकते हैं जिससे आपको फायदा होगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ आपको मान सम्मान भी मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु राशि-धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के मामले में अनुकूल रहेगा। आपको आज पूर्व परिचित और संपर्क से फायदा हो सकता है। आपके भाई-बहनों को आज कोई सफलता मिल सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता, धैर्य और चातुर्य से पारिवारिक संबंधों की बेहतरी के लिए काम करेंगे और इसका लाभ आप कार्यक्षेत्र में भी प्राप्त कर सकते है।

मकर राशि-मकर राशि के जातकों की कोई चाहत पूरी होगी। आप कोई रचनात्मक और नया काम भी कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको आज लाभ मिलेगा। आपको आज करियर में आगे बढने का मौका मिलेगा, पूर्व में किए काम के लिए आपको आज प्रोत्साहन मिल सकता है। आप आज परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रख पाएंगे और आपको आज उनसे अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आप आज सफलता पाएंगे।

​कुंभ राशि-आज शुक्रवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान दोनों ही बढेगा। प्रभावशाली लोगों से भी आपके संपर्क बनेंगे। आपको किसी के सलाह सहयोग का भी फायदा मिल सकता है। कमाई के लिहाज से भी दिन आज अच्छा रहेगा। आप अपने पारिवारिक रिश्तों और व्यक्तिगत रिश्तों में तालमेल बनाए रख पाएंगे।

​मीन राशि-मीन राशि के लोगों को आज अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। आपको दूसरों के मामलों से दूर रहना चाहिए। वैसे आज आपको बुद्धि और कार्यकुशलता का भी लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपका काम सुचारू चलेगा। आपको आज कुछ नया करने का भी मौका मिल सकता है। अधिकारियों से आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके मित्र और सहकर्मी आपकी आज मदद कर सकते हैं, विपरीतलिंगी सहकर्मी से विशेष रूप से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

TAGGED: Horoscope Today 2 May 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article New Delhi:राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन ‘यूडीएफकॉन 2025’ में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश एस. सिंह को मिलेगा ‘डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सेवा सम्मान अवार्ड’ New Delhi:राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन ‘यूडीएफकॉन 2025’ में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश एस. सिंह को मिलेगा ‘डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सेवा सम्मान अवार्ड’
Next Article CG NEWS : अवैध कब्जे और नोटिस का खेल, नवागढ़ सीएमओ घिरे आरोपों के घेरे में CG NEWS : अवैध कब्जे और नोटिस का खेल, नवागढ़ सीएमओ घिरे आरोपों के घेरे में

Latest News

CG NEWS: प्लेन क्रैश में मृतकों को क्षत्रिय कल्याण महासभा ने दी भाव​भीनि श्रद्धांजलि l
Grand News छत्तीसगढ़ June 13, 2025
CG NEWS: बस्तर में बदल रही तस्वीर, नक्सल हिंसा की जगह अब छाई खुशियां
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 13, 2025
Road Accident News: राजिम में तेज रफ्तार का कहर — पेड़ से टकराया मेटाडोर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
Grand News June 13, 2025
राजिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.740 लीटर अवैध देशी मसाला शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?