Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कलेक्टर ने सिम्स में किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं को लेकर दिए त्वरित निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : कलेक्टर ने सिम्स में किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं को लेकर दिए त्वरित निर्देश

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/05/03 at 4:16 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG NEWS : कलेक्टर ने सिम्स में किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं को लेकर दिए त्वरित निर्देश
CG NEWS : कलेक्टर ने सिम्स में किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं को लेकर दिए त्वरित निर्देश
SHARE
Highlights
  • एक्सीडेंटल केस, CT स्कैन और HDU यूनिट: सिम्स में हर बिंदु पर पैनी नजर कलेक्टर की

बिलासपुर। CG NEWS : कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शनिवार सुबह सिम्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की और विभिन्न विभागों में आवश्यक सुधार के लिए निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए एम.आर.डी. पास स्थित लोहे के दरवाजे के पास स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया। उन्होंने कैजुअल्टी ओ.पी.डी. में मौजूद चिकित्सकों एवं मरीजों से संवाद कर व्हील चेयर और ट्राली के माध्यम से मरीजों को वार्डों तक पहुँचाने की व्यवस्था की जानकारी ली।

- Advertisement -
Ad image

एम.आर.डी. के पंजीयन कक्ष में ABHA ऐप के माध्यम से हो रहे रजिस्ट्रेशन की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रत्येक पंजीयन स्थल पर बारकोड स्कैनर लगाने और मरीजों को खड़े रहने की बजाय बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ट्रायज यूनिट में पहुँचकर उन्होंने चिकित्सकों से एक्सीडेंटल केसों की संख्या और उनके आगमन क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कैजुअल्टी वार्ड का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानी और सी.जी.एम.एस.सी. को कैजुअल्टी वार्ड को शीघ्र HDU यूनिट में तब्दील करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

गायनिक वार्ड में परिजनों के बैठने के लिए अतिरिक्त कुर्सियों और सामान रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पीने के पानी की जगह को साफ-सुथरा रखने और नए नलों की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया। रेडियोलॉजी विभाग में सीटी स्कैन और एम.आर.आई. की संख्या संबंधी जानकारी ली गई। डॉक्टर्स की कमी की ओर ध्यान दिलाए जाने पर कलेक्टर ने इस विषय पर शासन स्तर पर पहल करने की सहमति दी। निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने अस्पताल में की गई साफ-सफाई और समुचित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, कलेक्टर संजय अग्रवाल, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, इन 26 जिलों में अलर्ट जारी… CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, इन 26 जिलों में अलर्ट जारी…
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने नवा रायपुर में एआई डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास, 500 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

Latest News

CG NEWS: जल जागरुकता के लिए निकली यात्रा,विधान सभा अध्यक्ष हुए शामिल
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 15, 2025
CG Breaking: पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी की तलाश जारी
Breaking News Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बेमेतरा June 15, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री के हाथों 31 मेधावी श्रमिक बच्चों को मिली 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि, 38 हजार श्रमिकों के खातों में भेजे गए 19.71 करोड़  
Grand News June 15, 2025
CG NEWS: भिलाई में बास्केटबॉल समर कैंप का भव्य समापन, एसपी विजय अग्रवाल सहित कई दिग्गज हुए शामिल
Grand News छत्तीसगढ़ भिलाई June 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?