Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : बकरी पालन बना आर्थिक सशक्तिकरण का आधार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : बकरी पालन बना आर्थिक सशक्तिकरण का आधार

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/03 at 3:27 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

CG NEWS : किसानों को मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक आय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और गरीब किसानों की आय में बढ़ोतरी के उद्देश्य से बकरी पालन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रशासन ने अभिनव पहल की है। अब जिले में जल्द ही अफ्रीकन नस्ल ’बोयर’ के बकरा-बकरी नजर आएंगे, जिनका वजन स्थानीय नस्ल की तुलना में तीन से चार गुना अधिक होगा है। इससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का सशक्त माध्यम मिलेगा। बकरी पालन आर्थिक रूप से कमजोर और छोटे किसानों के लिए ’एटीएम’ की तरह कार्य करता है। इसे पालना आसान होता है और जरूरत पड़ने पर बेचकर तत्काल नकद आय अर्जित की जा सकती है। स्थानीय नस्ल के बकरों का अधिकतम वजन 20 से 25 किलोग्राम तक होता है, लेकिन अब कृत्रिम गर्भाधान से अफ्रीकन बोयर जैसे भारी भरकम नस्ल के बकरा-बकरी पालने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिनका वजन 80 से 100 किलो तक होता है।

प्रशासन की  नवाचार पहल से मिलेगी आर्थिक मजबूती
कलेक्टर सरगुजा के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा 7800 सीमेन डोज मंगवाए गए हैं, जिनमें भारतीय नस्ल जमुनापारी, सिरोही, बारबरी के साथ पहली बार अफ्रीकन बोयर नस्ल के सीमेन भी शामिल हैं। ये सीमेन उत्तराखंड लाइव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड, ऋषिकेश के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस योजना में जिला पशु रोगी कल्याण समिति से भी आर्थिक सहयोग मिला है।

- Advertisement -
Ad image

वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. सी.के. मिश्रा ने बताया कि, यह पहली बार है जब अफ्रीकन बोयर नस्ल का सीमेन सरगुजा में उपलब्ध कराया गया है। सफेद रंग की इस नस्ल का गला और सिंग तक का भाग कत्थई रंग का होता है। वजन अधिक होने के कारण बकरी पालन से ग्रामीणों को लाभ भी अधिक मिलेगा।

- Advertisement -

सफल नवाचार का सरगुजा जिले के हर ब्लॉक में होगा विस्तार
छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे पहले सूरजपुर और सरगुजा जिले में बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान की शुरुआत की गई थी। अब इस नवाचार को मिली सफलता के बाद सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों में इसे लागू कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को बेहतर नस्ल की बकरी पालने और उससे अधिक आय प्राप्त होने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

- Advertisement -

बकरी पालन से किसान अब आत्मनिर्भरता की ओर कदम
यह पहल न केवल ग्रामीणों को अतिरिक्त आय प्रदान करेंगे, जिससे बकरी पालक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे। प्रशासन और पशुपालन विभाग के संयुक्त प्रयास से अब बकरी पालन सिर्फ आजीविका नहीं, बल्कि समृद्धि का जरिया बनता जा रहा है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : फिंगेश्वर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, उन्नत तकनीक से हो रहे मछली पालन और मुर्गी पालन का किया अवलोकन, विधायक साहू भी मौजूद 
Next Article CG Crime : डाक बंगला से 48 पाव देशी और 52 पाव अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Latest News

Raipur Breaking : सड़क दुर्घटना में सायकल सवार 12 साल के बच्चे की मौत, माँ का रो-रो कर बुरा हाल
Raipur Breaking : सड़क दुर्घटना में सायकल सवार 12 साल के बच्चे की मौत, माँ का रो-रो कर बुरा हाल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ June 17, 2025
गरियाबंद पुलिस की सराहनीय पहल — ‘कॉप ऑफ द मंथ’ से उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन, मई 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र
Grand News June 17, 2025
CG Video : गरियाबंद में सांड के हमले में महिला की मौत, रास्ता बदलने से पहले सांड ने ली जान, गांव में मातम
CG Video : गरियाबंद में सांड के हमले में महिला की मौत, रास्ता बदलने से पहले सांड ने ली जान, गांव में मातम
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 17, 2025
Arang Crime News : आरंग पुलिस ने 60 पाव देसी शराब के साथ युवक को धरदबोचा
Arang Crime News : आरंग पुलिस ने 60 पाव देसी शराब के साथ युवक को धरदबोचा
क्राइम रायपुर June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?