Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 3 May 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ दिन, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today 3 May 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ दिन, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/05/03 at 9:37 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
7 Min Read
Horoscope Today 3 May 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ दिन, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 3 May 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ दिन, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today 3 May 2025 : आज शनिवार, 3 मई है और चंद्रमा पूरे दिन कर्क राशि में स्थित रहेगा। चंद्रमा आज अपनी स्वराशि में भ्रमण कर रहा है, जिससे उसकी स्थिति विशेष प्रभावशाली मानी जाती है। आज चंद्रमा पुनर्वसु नक्षत्र के बाद पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेगा। साथ ही चंद्रमा और मंगल की युति होने से *चंद्र-मंगल योग* का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, स्वराशि में स्थित चंद्रमा के कारण *शशि योग* भी बन रहा है। इन योगों के प्रभाव से आज का दिन मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है।

​मेष राशि – मेष राशि के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक और उन्नतिदायक रहेगा। राशि से चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा के प्रभाव से आज आपको आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। लव लाइफ आपकी आज मधुर और रोमांटिक रहेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखद होगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।

- Advertisement -
Ad image

​वृषभ राशि – वृषभ राशि के लिए आज का दिन रचनात्मक और सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेमी के साथ आप डिनर डेट का प्लान कर सकते हैं, उपहार लेनदेन भी हो सकता है। व्यवसाय में कार्य प्रणाली को बेहतर बनाएंगे जिसका आपको फायदा मिलेगा। आप आज अपने लिए और घर परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं।

- Advertisement -

मिथुन राशि – मिथुन राशि के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। आप कई अटके काम को पूरा कर पाएंगे। आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप थोड़े भावुक भी रहेंगे और किसी व्यक्ति की मदद के लिए आगे भी आएंगे। लव लाइफ आज आपको प्रेमी की ओर से खुशी मिलेगी। बिजनेस में आप जोखिम उठाएंगे, जो आगे चलकर सही साबित हो सकता है।

- Advertisement -

कर्क राशि – कर्क राशि के सितारे कहते हैं कि कल का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आप आज किसी भी चीज में स्थायित्व चाहेंगे। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटेंगी या फीकी नहीं होंगी। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच समझ बढ़ेगी, जिससे आपका वैवाहिक जीवन आज प्रेम और समांजस्य से भरपूर रहेगा। आज ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। लंबे समय के बाद किसी पुराने घनिष्ठ मित्र से मुलाकात हो सकेगी। आज आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। आपकी कोई चाहत पूरी होगी। आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। अपनी व्यावसायिक योजना गुप्त रखें।

​कन्या राशि – आज मई महीने का पहला शनिवार कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष शुभफलदायी रहेगा। आपको आज कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने की खुशी होगी। आपको परिवार में कुछ रोमांचक करने करने का मौका मिलेगा। सलाह है कि झूठ और गलत लोगों से बातचीत में संयम रखें। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे। आपको शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशि – तुला राशि के लिए आज का दिन परिश्रम से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज क्रोध की बजाय संयम से काम लेना होगा। आपको आज परिवार और मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। कोई काम आपके मन मुताबिक होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज कई स्रोतों से धन लाभ संभव है।

​वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन विभिन्न क्षेत्रों में अनुकूलता लाने वाला रहेगा। अपने कामकाज के प्रति आप आज गंभीर रहेंगे। आपको आज घर के कई अटके काम को पूरा करना होगा, इसमें जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी के सहयोग से फायदा मिल सकता है।

​धनु राशि – धनु राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक और सफलता दिलाने वाला रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने से आपके आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। आपको आज पिता और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों को आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। जो लोग नौकरी में बदलाव कर रहे हैं उनको आज दोस्तों के सहयोग से फायदा मिल सकता है।

मकर राशि – मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके काम आज आपकी योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप आज जीवनसाथी के साथ आनंदपूर्ण समय बिता सकते हैं। आपको आज भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति हो सकती है। आपके संपर्क का दायरा आज बढ सकता है। किसी पूर्व परिचित की मदद का भी आपको आज लाभ मिल सकता है।

​कुंभ राशि – कुंभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन अत्यंत लाभदायक रहेगा। आपको घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति या महिला से कोई महत्वपूर्ण जान मिल सकता है जिससे आपको फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। आज आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई आर्थिक योजना बन सकता है। खान पान से संबंधित वस्तुओं के कारोबार से जुड़े लोगों की आज कमाई बढेगी।

मीन राशि – राशि चक्र की अंतिम राशि मीन वालों के लिए आज मई का पहला शनिवार अत्यंत शुभ फलदायक रहेगा। आपको आज अपने लक्ष्य को पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे, आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज संतान पक्ष से भी खुशी मिलेगी। वैसे आपको किसी ऐसी चीज पर खर्च करना पड़ सकता है जो आप नहीं करना चाहते।

 

TAGGED: Horoscope Today 3 May 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS :मॉ अभियान: महानदी के उद्गम से जनजागरण और जलसंरक्षण की नई शुरुआत
Next Article CG NEWS : रंगे हाथ रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप CG NEWS : रंगे हाथ रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप

Latest News

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत से भावुक आकृति बनाकर श्रद्धांजलि दी।
Grand News June 15, 2025
अरुणाचल की हिलांग याजिक ने रचा इतिहास, साउथ एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर
Grand News June 15, 2025
CG NEWS: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भिलाई के सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, दर्जनभर युवक-युवतियां पकड़े गए
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 14, 2025
CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार का कहर — 18 सवारियों से भरी गाड़ी पलटी, 2 की मौके पर मौत, 5 गंभीर
Grand News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?