Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Sonu Nigam : सिंगर सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज, कन्नड़ भाषा और लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

Sonu Nigam : सिंगर सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज, कन्नड़ भाषा और लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/03 at 8:26 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE
डेस्क। Sonu Nigam : मशहूर सिंगर सोनू निगम एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान कन्नड़ भाषा और लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

बेंगलुरु में सोनू निगम पर विवाद का साया, क्या है पूरा मामला?

हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम से एक दर्शक ने बार-बार कन्नड़ में गाना गाने की मांग की। इस पर सोनू ने प्रदर्शन रोकते हुए जवाब दिया, जिसकी तुलना उन्होंने आतंकवाद और पहलगाम जैसी घटनाओं से कर दी। इसी बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

सोनू निगम पर IPC की उन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है जो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, मानहानि और भाषाई भावनाओं को ठेस पहुंचाने से जुड़ी हैं। कर्नाटक रक्षण वेदिके (केआरवी) नाम के प्रमुख कन्नड़ संगठन ने सोनू निगम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। संगठन की मांग है कि सोनू निगम अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जब तक माफी नहीं मांगी जाती, तब तक उन्हें कर्नाटक में प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा।

सोनू निगम ने दी सफाई

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “जो लोग मंच पर चिल्ला रहे थे, वे गुंडों की तरह बर्ताव कर रहे थे। कई लोग उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे। मैं उन्हें यह समझाना चाहता था कि नफरत की भाषा नहीं बोली जानी चाहिए। पहलगाम हमले में किसी की भाषा नहीं पूछी गई थी। कन्नड़ लोग बहुत अच्छे हैं, लेकिन कुछ लोग प्यार के बीच नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।”

सोनू निगम का कन्नड़ भाषा को लेकर स्पष्टीकरण

कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम ने कहा था, “मैंने कई भाषाओं में गाने गाए हैं, लेकिन कन्नड़ में गाए गाने मेरे करियर के सबसे बेहतरीन गानों में से हैं। मैं जब भी बेंगलुरु आता हूं, यहां से बहुत प्यार लेकर लौटता हूं।”

TAGGED: sonu nigam, Sonu Nigam In Trouble, अवलाहल्ली पुलिस, मशहूर सिंगर सोनू निगम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, बारिश बंद होने का कर रहा थे इंतजार 
Next Article CG NEWS :नारायणपुर के ग्राम पंचायत तथा नारायणपुर शहर में चलित वाहन द्वारा नेशनल लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया गया

Latest News

Suicide News : 'मां मैंने चिप्स नहीं चुराए... फटकार से आहत बच्चे ने की आत्महत्या
Suicide News : ‘मां मैंने चिप्स नहीं चुराए… फटकार से आहत बच्चे ने की आत्महत्या
Breaking News Grand News NATIONAL देश May 24, 2025
GRAND NEWS : सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजी लाल अग्रवाल का निधन, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
CG News : दीवारें चीख रही हैं ‘ इस तरफ मिलता है गांजा’ – प्रशासन बेखबर, खतरे में युवा पीढ़ी
छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
CG Weather Update : रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत
छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?