Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सुशासन तिहार का अंतिम चरण प्रारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने किया कई विकास कार्यों का लोकार्पण और समीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
जांजगीर-चांपा

CG NEWS : सुशासन तिहार का अंतिम चरण प्रारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने किया कई विकास कार्यों का लोकार्पण और समीक्षा

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/05/06 at 9:31 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : सुशासन तिहार का अंतिम चरण प्रारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने किया कई विकास कार्यों का लोकार्पण और समीक्षा
CG NEWS : सुशासन तिहार का अंतिम चरण प्रारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने किया कई विकास कार्यों का लोकार्पण और समीक्षा
SHARE

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जांजगीर-चांपा जिले में सुशासन तिहार के अंतिम चरण की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आकस्मिक निरीक्षण के साथ हुई। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और सांसद कमलेश जांगड़े ने चार करोड़ की लागत से नवनिर्मित जांजगीर तहसील भवन का लोकार्पण किया। इसके पश्चात जिला पंचायत सभा कक्ष में जांजगीर, कोरबा और सक्ती जिलों में संचालित शासकीय योजनाओं और कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “संवाद से समाधान” कार्यक्रम की सफलता पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री ने सक्ती जिले के करी गांव में आयोजित शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने आदेश दिया कि सप्ताह में एक दिन पटवारी गांव में उपस्थित रहें।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में करीब 40 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, दूसरे चरण में अधिकारियों ने उनका निराकरण किया और अब तीसरे चरण में सरकार सीधे जनता के बीच पहुंचकर दावों की सत्यता जांच रही है। जांजगीर, कोरबा और सक्ती जिलों से इसकी शुरुआत की गई है, जो आगे पूरे प्रदेश में चलेगी।

- Advertisement -

सीएम साय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर पीएम आवास योजना को रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब राज्य और केंद्र की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि पीएम आवास योजना में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ अब अधिक महिलाओं को दिया जा रहा है और जो लाभार्थी छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द योजना से जोड़ा जाएगा।

- Advertisement -

इस मौके पर सीएम ने जांजगीर जिले को एक ऐतिहासिक सौगात दी। आजादी से पहले से संचालित हो रहे पुराने और जर्जर तहसील कार्यालय के स्थान पर अब 142 साल बाद 4 करोड़ रुपए की लागत से बने नए भवन का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे जिले के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

TAGGED: cg news, जांजगीर-चांपा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार CG NEWS : मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Next Article New Delhi : जाति जनगणना पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पीएम मोदी को पत्र, तीन अहम सुझाव दिए New Delhi : जाति जनगणना पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पीएम मोदी को पत्र, तीन अहम सुझाव दिए

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी का विस्तार, रमेश रिंकू अग्रवाल, राजकुमार भिखवानी और रितेश वाधवा मंत्री नियुक्त
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Oyo News: सुझाव दें और जीतें ₹3 लाख! रितेश अग्रवाल का अनोखा ऑफर: OYO की मूल कंपनी का नया नाम बताएं?
18+ Business Grand News मनोरंजन रोचक खबरें रोजगार May 30, 2025
CG : कोयला के अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ May 30, 2025
COVID-19 : देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में मिले 84 नए मामले
NATIONAL देश May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?