Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : गुंजन स्कूल की छात्रा समृद्धि सिंह ने 10वीं में 75% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान, परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : गुंजन स्कूल की छात्रा समृद्धि सिंह ने 10वीं में 75% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान, परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/08 at 1:13 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

सक्ति। CG NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में एक और सफलता की कहानी लिखते हुए गुंजन स्कूल, सक्ति की छात्रा कुमारी समृद्धि सिंह ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके माता-पिता, बल्कि शिक्षकगण, सहपाठी और जान-पहचान के लोग भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

- Advertisement -

समृद्धि सिंह एक मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और मानसिक एकाग्रता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी रुचि ली, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिली।

- Advertisement -

इस गौरवशाली सफलता पर उनके पिता प्रमेंद्र सिंह ठाकुर और माता निधि सिंह ने बेटी की मेहनत पर गर्व जताया और कहा कि यह उपलब्धि उसकी आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास का परिणाम है।

परिवार के अन्य सदस्यों सोविता सिंह, सुवेनद सिंह, सक्षम सिंह, दीनदयाल शर्मा, अनुराधा शर्मा, फिजियोथैरेपी डॉक्टर कोमल शर्मा, कोपल शर्मा, संतोष लाला, सोनी गजेंद्र सिंह राठौड़ और गुड्डू चंद्रा ने समृद्धि को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी समृद्धि की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह अन्य छात्रों के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे की कक्षाओं में भी समृद्धि उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।

समृद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को देते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई, विश्वास और आत्म-नियंत्रण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कुमारी समृद्धि सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर बनने की आकांक्षा रखती हैं।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: गरियाबंद पुलिस ने 5.800 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 1.30 लाख की सामग्री जब्त CG: गरियाबंद पुलिस ने 5 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 1.30 लाख की सामग्री जब्त
Next Article CG: छत्तीसगढ़ राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा उल्लास कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली प्रस्तुति

Latest News

CG News : 12 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, चक्रधर नगर के विस्थापित दुकानदारों की अनदेखी
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 8, 2025
RAIPUR NEWS : दो दिवसीय सावन मेले का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिल रही राखी–तीज त्यौहार से संबंधित सभी वस्तुएं
Grand News July 8, 2025
रायपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और कार्गो हब की तत्काल आवश्यकता, भुवनेश्वर व दक्षिण भारत के छोटे शहरों से तुलना
छत्तीसगढ़ रायपुर July 8, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?