CG VIDEO : गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक अंतर्गत पडरीपानी (खरखरा) गांव में बुधवार तड़के एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। गांव के एक घर से मुर्गी उठाकर भाग रहा तेंदुआ कुएं में गिर पड़ा। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें : CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ्तार माजदा और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन गंभीर
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ रात के अंधेरे में भागबाई कमार के घर के बाड़ी में घुस आया था। मुर्गी को पकड़कर भागते समय वह कुएं में गिर गया। सुबह जब गांव वालों ने कुएं में देखा, तो तेंदुआ फंसा हुआ था।
सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को निकालने के प्रयास शुरू किए गए। सीढ़ी और रस्सी के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से गांव में पालतू जानवरों का शिकार करता रहा है। तेंदुए को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास जमा हो गए हैं। वहीं वनकर्मी लगातार लोगों को समझाइश दे रहे हैं कि वे सुरक्षित दूरी बनाकर रखें, लेकिन खतरे की परवाह किए बिना लोग तेंदुए की एक झलक पाने के लिए उमड़ रहे हैं।
इस पूरी घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे प्रशासन और वन विभाग की सक्रियता भी बनी हुई है।