Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : राजमिस्त्री बने मुख्यमंत्री साय, सोखता गड्ढे के लिए की ईंट जोड़ाई, पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : राजमिस्त्री बने मुख्यमंत्री साय, सोखता गड्ढे के लिए की ईंट जोड़ाई, पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/09 at 4:35 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखंड कसडोल के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बलदाकछार पहुँचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान के अंतर्गत जल संचयन हेतु जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्मित किए जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं निर्माणाधीन सोखता गड्ढे में ईंट जोड़ाई की। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने ऐसे प्रयास आवश्यक हैं।

- Advertisement -
Ad image
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2025/05/WhatsApp-Video-2025-05-09-at-4.13.57-PM.mp4

जल संचयन वाहिनी की सदस्य ललिता ध्रुव ने बताया कि मोर गांव, मोर पानी महाभियान के तहत बलदाकछार में अब तक 10 नलकूपों के पास सोखता गड्ढों का निर्माण किया जा चुका है। इस अभियान के अंतर्गत तालाबों की सफाई, जागरूकता रैली, दीवार लेखन, तथा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2025 को मोर गांव, मोर पानी महाभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की सभी 519 ग्राम पंचायतों में अब तक नलकूपों के पास 2500 सोखता गड्ढों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही, लगभग 1291 तालाबों की सफाई भी की गई है। जल संचयन हेतु ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें वर्षा जल संचयन हेतु आवश्यक संरचनाओं के निर्माण के प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं तथा निर्मित संरचनाओं का ग्रामवासियों द्वारा भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में दो जल संचयन वाहिनियाँ गठित की गई हैं, जो ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही हैं।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next Article CG NEWS : अम्बिकापुर में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम, 13 मई को उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

Latest News

CG NEWS: रोजगार मेले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, दी शुभकामनाएं
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 16 हज़ार संविदा स्वास्थ्य कर्मी रहँगे हड़ताल पर ,प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से इसके लिए जताया खेद, जिम्मेदार ठहराया छत्तीसगढ़ के शासन एवं प्रशासन को
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 12, 2025
बिग ब्रेकिंग | कांच टूटता… रात के सन्नाटे में गूंजे पत्थरों की मार: आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे जनसेवक!
Grand News July 12, 2025
CG NEWS: कोरिया जिला: प्रधानमंत्री आवास योजना में रच रहा है सफलता की नई इबारत!
Grand News कोरिया छत्तीसगढ़ July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?