रायगढ़।CG NEWS: आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है।ताजा मामला रायगढ़ के राजीव नगर का है।जहां एक आवारा कुत्ते ने बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को शिकार बनाते हुए घायल कर दिया।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी।सूचना पाकर निगम की टीम मौके पर पहुंची और आवारा कुत्ते के खोजबीन में जुट गई।
रायगढ़ के राजीव नगर में एक आवारा कुत्ते ने पूरे मोहल्ले में दहशत फैला रखी है।पिछले दो दिनों में उसने 2 छोटे बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। मोहल्लेवासियों ने इसकी खबर नगर निगम को दी।सूचना पाकर निगम की टीम मौके पर पहुंची।मगर आवारा कुता तब तक वहां से जा चुका था।निगम की टीम आसपास के क्षेत्र में कुत्ते को पकड़ने के लिए उसकी तलाश कर रही है।राजीव नगर में आवारा कुत्ते की दहशत से लोग घर से निकलने में डर रहे है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कई बार शिकायत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
नगर निगम आयुक्त का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया कर दी गई है। ट्रेंड लोगो द्वारा जल्द ही एक व्यापक अभियान चलाकर कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी की जाएगी। साथ ही आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन भी किया जाएगा।राजीव नगर में हुई इस घटना ने आवारा कुत्तों की समस्या को उजागर कर दिया है। शहरवासियों को अब नगर निगम से ठोस कार्रवाई की उम्मीद है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।