IPL 2025 postponed : भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जारी है। ऐसे में BCCI ने आईपीएल के 18वें सीजन (IPL 2025) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। आपको बता दें कि 22 मार्च को IPL 2025 आगाज हुआ था। 7 मई तक 57 मुकाबले खेले जा चुके थे। 8 मई को पंजाब और दिल्ली के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा मुकाबला भारत और पाकिस्तान युद्ध के चलते बीच में ही रद्द कर दिया गया। इसके बाद मैच रद्द करने की घोषणा कर दी गई। अब IPL के स्थगित होने का ऐलान कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : IPL 2025 KKR vs CSK : CSK से हारकर प्लेऑफ से बाहर हुई KKR? यहां समझिए प्लेऑफ का गणित
IPL 2025 postponed : आईपीएल 2025 में फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
IPL 2025 postponed : गुरुवार को हवाई हमले की चेतावनी और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया था। जिसके बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को होने वाले मैच को बीच में ही रद्द कर दिया गया।