Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला, हटाए गए महासमुंद DEO, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद पहली कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG BREAKING : शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला, हटाए गए महासमुंद DEO, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद पहली कार्रवाई

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/10 at 5:03 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
TRANSFER
TRANSFER
SHARE

 

रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज महासमुंद जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, निष्क्रियता और खराब प्रदर्शन अब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है।

- Advertisement -
Ad image

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार महासमुंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य एम.आर. सावंत को उनके पद से हटाकर कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग, जगदलपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) के पद पर कार्यरत प्राचार्य विजय कुमार लहरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद नियुक्त किया गया है। वहीं भूपेंद्र कुमार कौशिक को जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड का विकासखंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

यह निर्णय उस समीक्षा बैठक के बाद सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री साय ने महासमुंद जिले की बोर्ड परीक्षा में खराब परिणामों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में महासमुंद में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट कहा था कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया था। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई दर्शाती है कि मुख्यमंत्री साय की सरकार परिणाम आधारित कार्यशैली में विश्वास रखती है और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, raipur breaking news, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : रायगढ़ पुलिस कप्तान की समीक्षा बैठक: गंभीर मामलों में दोष सिद्धि पर जोर
Next Article BIG NEWS: हिमाचल टैक्सी यूनियन ने दिल जीत लिया: सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा की घोषणा BIG NEWS: हिमाचल टैक्सी यूनियन ने दिल जीत लिया: सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा की घोषणा

Latest News

International Yoga Day : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा सचिवालय में किया गया योग अभ्यास
International Yoga Day : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा सचिवालय में किया गया योग अभ्यास
रायपुर June 21, 2025
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन: 245 ट्रिप रेत जप्त, 9 प्रकरण दर्ज, सख्त कार्रवाई के संकेत
Grand News June 21, 2025
Private Viral Video : फाइव स्टार होटल में कपल के प्राइवेट मूवमेंट का वीडियो वायरल! सड़कों पर बना ‘ओपन सिनेमाघर’, मचा बवाल
Private Viral Video : होटल में कपल के प्राइवेट मूवमेंट का वीडियो वायरल! सड़कों पर बना ‘ओपन सिनेमाघर’, मचा बवाल
VIRAL VIDEO June 21, 2025
International Yoga Day : योग दिवस पर CM साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में किया योगाभ्यास
International Yoga Day : योग दिवस पर CM साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में किया योगाभ्यास
छत्तीसगढ़ June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?