जगदलपुर।CG News: बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में भारत स्काउटस एवं गाइड्स जिला संघ की ओर से जगदलपुर सहित अन्य 6विकासखंडो में 09अप्रैल से 09 मई तक एक माह तक प्याऊ पुरे जिले में प्याऊ घर संचालित किया गया था, जिसका उद्घाटन जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पाण्डे ने किया था।इसके समापन पश्चात आज जगदलपुर के स्थानीय कन्या क्रमांक 2 स्कूल में जल सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन छात्राओं व शिक्षकों का सम्मान किया गया जिन्होंने एक महीने तक प्याऊ घर में अपनी सेवाएं दी थी।
इस अवसर पर, भारत स्काउटस एवं गाइड्स से जुड़ना गर्व की बात है, इससे सम्मान तो होता ही है साथ ही स्वयं की जिम्मेदारी का भी एहसास होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्तित्व का विकास होता है और सेवा के काम में निपुण बनते हैं, प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम है, उपरोक्त बातें आयुक्त स्काउटस एवं गाइड्स व नगर निगम के महापौर संजय पाण्डे ने कही। आपको बता दें कि जगदलपुर के चिन्हित स्थानों पर व ग्रामीण इलाकों में प्याऊ घर का उद्घाटन भारत स्काउटस एवं गाइड्स द्वारा किया गया था। जिसका सफल संचालन शिक्षकों के साथ साथ बच्चों ने भी किया था। उन बच्चों को आज प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त स्काउटस एवं गाइड्स व नगर निगम के महापौर संजय पाण्डे, स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, खगेंद्र ठाकुर, गायत्री बघेल, आशा साहू, प्रकाश झा, वीरेंद्र जोशी, विवेक जैन, डीएमसी अखिलेश मिश्रा, प्राचार्य सुधा परमार, राकेश खापर्डे, टी महेश, रज्जी वर्गीस, लीलेश देवांगन, दशरू राम यादव, याशमीन नेताम, ज्योति तिग्गा, किरण यादव, रुमा निकहत, जयंती लोहाना, कृष्ण कुमार मौर्य, तनुल गुप्ता, खगपति बघेल, नवीन कुमार ठाकुर, निशा साहू, जुलेखा साहा आदि उपस्थित रहे।