Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News:श्रीमंत झा ने एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG News:श्रीमंत झा ने एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/10 at 8:50 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी वर्ल्ड नंबर-3 और एशिया के नंबर-1 पैरा-आर्म रेसलर  श्रीमंत झा ने एक बार फिर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने प्लस 85 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक (सिल्वर) जीतकर भारत का परचम लहराया है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने श्रीमंत झा की इस उपलब्धि पर बधाई दी है और कहा छत्तीसगढ़ के होनहार पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए जो अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री  साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

श्रीमंत झा ने अपनी जीत भारत के शहीद जवानों को समर्पित करते हुए कहा, यह मेरे लिए एक विशेष जीत है। मैं हर मैच शहीदों की स्मृति में खेलता हूं और अब मेरा लक्ष्य आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश को फिर से गौरवान्वित करना है। झा जो दोनों हाथों में केवल चार अंगुलियों के साथ जन्मे थे, आज 55 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। वे पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में विश्व स्तर पर तीसरे और एशिया में पहले स्थान पर हैं।

- Advertisement -

श्रीमंत झा के इस गौरवशाली उपलब्धि पर पीपुल्स आर्म रैसलिंग फेडरेशन इंडिया की अध्यक्ष प्रीति झींज्ञानी, छत्तीसगढ़ आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष  सुरेश बाबे, चेयरमैन  बृज मोहन सिंह, सचिव  श्रीकांत और  कृष्ण साहू ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : माँ दन्तेश्वरी हाईस्कूल रत्नाबांधा का 60 प्रतिशत रहा कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम
Next Article CG News:राजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा

Latest News

CG NEWS: सिहावा में आयोजित समाधान शिविर में जिम्मेदार आधिकारी नहीं रहे, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा और विधायक अंबिका मरकाम ने जताई नाराजगी
Grand News छत्तीसगढ़ May 23, 2025
CG NEWS: फोर्स के अदम्य साहस और शौर्य को नमन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर May 23, 2025
CG NEWS:  “कुछ फर्ज हमारा भी KFHB NGO” ने मनाया 7वा स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई महापौर मीनल चौबे
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 23, 2025
बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग देशभक्ति का गर्जन,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गरियाबंद में निकली ऐतिहासिक यात्रा,भारत की संप्रभुता के लिए गरजा जनसैलाब,गूंजे भारत माता के जयकारे
Grand News May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?