Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/05/10 at 8:59 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
7 Min Read
Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Horoscope Today 10 May 2025 : आज 10 मई, दिन शनिवार है। चंद्रमा का गोचर आज चित्रा नक्षत्र में कन्या राशि से आगे बढ़ते हुए तुला राशि में होने जा रहा है। इस गोचर के प्रभाव से चंद्रमा, शनि और शुक्र के साथ समसप्तक योग बनाएगा, साथ ही षडाष्टक योग भी बनता दिखाई दे रहा है। शनिवार के दिन सूर्य से द्वादश भाव में शनि और शुक्र का गोचर हो रहा है, जबकि गुरु देव दूसरे भाव में स्थित हैं। ग्रहों की इस स्थिति के कारण आज का दिन विशेष रूप से वृषभ, मिथुन, और मकर राशि के जातकों के लिए उभयचरी योग के प्रभाव से अत्यंत शुभ और लाभकारी

- Advertisement -

मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांच रहेगा। आपको कुछ रोचक और रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन आज सुखद और खुशहाल रहेगा। आप आज मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आज वाहन और भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। कारोबार व्यापार में आपके कुछ नए बदलाव होंगे, जिसका आप फायदा उठाएंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

​वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातक आज अनजान व्यक्ति से सतर्क रहें। लोगों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से आपको बचना होगा। आपका वैवाहिक जीवन आज सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से आप आज सहयोग भी प्राप्त कर सकेंगे। आपको लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज कमाई से अधिक खर्च होने की आशंका है जिससे आपका बजट आज प्रभावित हो सकता है।

- Advertisement -

​मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप रचनात्मक और कलात्मक विषयों में आज रुचि भी लेंगे। निजी स्वार्थ के कारण कोई व्यक्ति आपके परिवार में उलझन और तनाव पैदा कर सकता है,ऐसे में आपको आज समझदारी और संयम से काम लेना होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला ले सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

- Advertisement -

​कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और सामान्य रहेगा। आपको आज परिवार और सगे संबंधियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके घर पर आज किसी मेहमान के आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन सकता है। गृहस्थ जीवन आपक आज सुखमय रहेगा। लव लाइफ के मामले में भी दिन आज अनुकूल है।

​सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और महत्वपूर्ण रहेगा। आपको आज अपने कुछ पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने पर ध्यान देना होगा। किसी चली आ रही समस्या का आज समाधान हो सकता है। आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिल सकता है। आज पैसा निवेश करते समय सावधान रहना होगा।

कन्या राशि – कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन भक्ति और अध्यात्म से परिपूर्ण रहेगा। आप आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको आज घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। जबकि आज लगन और मेहनत से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

​तुला राशि – तुला राशि के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आप अपनी लाइफ को आज संतुलित और संयमित बनाकर रखेंगे। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज आज किसी काम में सफलता मिलने की खुशी होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लव लाइफ में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज सुख साधन मिलेंगे।

​वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज शनिवार का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा और सेहत के मामले में भी अपना ख्याल रखना होगा। आपको आज बिजनेस में कुछ उलझन का सामना करना होगा वैसे आज कुछ अप्रत्याशित लाभ भी आपको प्राप्त होगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा।

धनु राशि – धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता भी आज बेहतर होगी। वैसे आज आपको अपने कामकाज में सतर्क रहना चाहिए। कोई पुरानी समस्या उभर आने से परेशानी हो सकती है। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है उनके रिश्तों में आज सुधार हो सकता। आपको आज आर्थिक मामलों में प्रयास से बढ़कर लाभ मिलेगा।

​मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा से लाभदायक होगा। आपको आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी शुभ और मांगलिक काम में शामिल होने का मौका भी आपको आज मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आज तनाव हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप आवेश में आकर कुछ भी बोलने से बचें।

​कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से उलझन देने वाला रहेगा। आपको आज किसी काम के अटक जाने से चिंता हो सकती है। वैसे आज सुख साधनों पर आपका खर्च बढेगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपके माता-पिता हर काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे।

​मीन राशि के जातक आज शनिवार के दिन घर परिवार और रिश्तों के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। अपनी समस्याओं में जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आपके मन में अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने की भावना आएगी, लेकिन भावुकता की वजह से आपको आज नुकसान भी हो सकता है। आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा।

TAGGED: Horoscope Today 10 May 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Next Article CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Latest News

CG BREAKING : भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन स्थगित, सुरक्षाबलों को वापस बुलाया गया मुख्यालय
Breaking News छत्तीसगढ़ बीजापुर May 10, 2025
CG NEWS : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा 2025 में किया शानदार प्रदर्शन, ऐश्वर्या साहू ने जिले में पाया नौवां स्थान
CG NEWS : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा 2025 में किया शानदार प्रदर्शन, ऐश्वर्या साहू ने जिले में पाया नौवां स्थान
Grand News गरियाबंद May 10, 2025
CG NEWS : वन मंत्री के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव-गांव में शिविर लगाकर निःशुल्क बांट रही पौधा
छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की गर्मी की छुट्टियां रद्द, अब नई तिथि घोषित
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?