Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/05/11 at 10:16 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG NEWS : सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की 
CG NEWS : सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की 
SHARE
Highlights
  • सामुदायिक शेड के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की

रायपुर। CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में समाज के 28 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 1975 में इस आयोजन की नींव रखने वाले वरिष्ठ दंपत्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, एकजुटता और पारिवारिक मूल्यों का अद्भुत उदाहरण है। पिछले 50 वर्षों से निरंतर इस परंपरा को निभाना अनुकरणीय है। समाज में एकजुटता और सहयोग का यह स्वरूप हमें भविष्य के लिए नई प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।

- Advertisement -
Ad image

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में घोयनबहारा में सामुदायिक शेड के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार के निर्माण की भी घोषणा की। यह द्वार क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ करेगा।

- Advertisement -

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में शुरू किया गया यह सामूहिक विवाह आयोजन आज एक सामाजिक आंदोलन बन चुका है। यह केवल विवाह नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, सह-अस्तित्व और समानता का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए समाज की इस सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -

विधायक द्वारिकाधीश यादव, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, साहू समाज के जिला अध्यक्ष  धरमदास साहू, जिला स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू, सूरमाल साहू समाज के संरक्षक नारायण लाल साहू, भेखलाल साहू और देवेश साहू सहित समाज के सैकड़ों गणमान्यजन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में समारोह में उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, डिप्टी सीएम अरुण साव, सामूहिक आदर्श विवाह, सामूहिक आदर्श विवाह समारोह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : मोटा कहने की मिली भारी सजा — पहले भोज, फिर मारी गोली, अब सलाखों के पीछे आरोपी! पढ़िए पूरा मामला  CRIME NEWS : मोटा कहने की मिली भारी सजा — पहले भोज, फिर मारी गोली, अब सलाखों के पीछे आरोपी! पढ़िए पूरा मामला 
Next Article Martyr Surendra Kumar : “आई लव यू यार, प्लीज उठ जाओ”....शहीद सुरेंद्र कुमार की अंतिम विदाई में भावुक हुई पत्नी, वीडियो देख आपके भी आंखें हो जाएगी नम  Martyr Surendra Kumar : “आई लव यू यार, प्लीज उठ जाओ”….शहीद सुरेंद्र कुमार की अंतिम विदाई में भावुक हुई पत्नी, वीडियो देख आपके भी आंखें हो जाएगी नम 

Latest News

CG NEWS : अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, एमसीबी में जेसीबी और हाइवा सहित 2 ट्रैक्टर जब्त
CG NEWS : अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, एमसीबी में जेसीबी और हाइवा सहित 2 ट्रैक्टर जब्त
छत्तीसगढ़ June 22, 2025
Suicide on Railway Track: जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना: रेलवे ट्रैक पर महिला ने दी जान, मासूम बच्चा बचा
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 22, 2025
Horoscope for 22 Jun : आज का दिन किसके लिए लाएगा खुशियों की सौगात और किसके लिए बढ़ेगी उलझनें? जानिए 22 जून का राशिफल…
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 22, 2025
CG News : राजिम में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?