Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्वच्छता की अलख जगाने हर रविवार, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मिलकर चलाते हैं सफाई अभियान, स्वच्छ गरियाबंद का संकल्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

स्वच्छता की अलख जगाने हर रविवार, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मिलकर चलाते हैं सफाई अभियान, स्वच्छ गरियाबंद का संकल्प

Vijay Sinha
Last updated: 2025/05/11 at 3:13 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद। नगर में स्वच्छता की नई अलख जगाने नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने अनुकरणीय पहल की शुरवात की है। अब हर रविवार नगर पालिका द्वारा नगर के किसी एक चयनित स्थल में सफाई अभियान चलाया जाता हैं। इसमें अध्यक्ष सहित सभी पार्षद, पालिका अधिकारी कर्मचारी और आम नागरिक भी शामिल होते है।

- Advertisement -

इसी कड़ी में रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव के साथ पूरी टीम ने जिला अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। अध्यक्ष यादव सहित सभी जनप्रतिनिधी हाथ में फावड़ा और झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए। टीम ने करीब एक घंटे मेहनत कर अस्पताल परिसर में फैले कचड़े को साफ किया।बाउंड्रीवाल से झाड़झुंकुट भी हटाया। जिससे यह परिसर फिर से सुंदर और स्वच्छ नजर आने लगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि स्वच्छ गरियाबंद का संकल्प साकार हो सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गरियाबंद का सपना तभी पूरा होगा, जब हर नागरिक इस मुहिम का हिस्सा बनेगा। हम अभियान के माध्यम से नागरिको में स्वच्छता को लेकर जिम्मेदारी का भाव पैदा कर रहे है।

- Advertisement -

इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन ने कहा कि हर रविवार चलने वाले इस अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष स्वयं भाग लेकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों को प्रेरित कर रहे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बारी-बारी से सफाई की जा रही है, जिससे हर वार्ड स्वच्छता अभियान से जुड़ रहा है।

- Advertisement -

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व नपा अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, नगर पालिका के सभापति सुरेंद्र सोनटेके, विष्णु मरकाम, रेणुका साहू, सूरज सिन्हा, पार्षद बिंदु सिन्हा, पुष्पा साहू, सीएमओ गिरीश रामटेके, वरिष्ठ नागरिक हरीश भाई ठक्कर, प्रकाश यादव, विनोद नेताम, परमानंद नेताम, पुष्पा यादव, इंजी अश्वनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक और पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहरीली शीशी... हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस CG: पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहरीली शीशी… हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस
Next Article CG: शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Latest News

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन, जानें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन, जानें अपना राशिफल
धर्म May 12, 2025
CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, छठी कार्यक्रम से माजदा में लौट रहे थे 50 लोग, ट्रेलर ने मार दी टक्कर
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 12, 2025
छठी का उत्सव बना मातम: रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर भीषण सड़क हादसा, 10 से अधिक लोगो की दर्दनाक मौत की खबर बंगोली के पास माजदा और ट्रेलर की सीधी टक्कर,
Grand News May 12, 2025
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
Grand News May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?