गरियाबंद, 14 मई।
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में गरियाबंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। कांग्रेस भवन से तिरंगा चौक तक जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं ने मंत्री के बयान को “भारतीय सेना और देश की बेटियों का अपमान” बताया और उन्हें मंत्री पद से तत्काल हटाकर विधानसभा की सदस्यता से निष्कासित करने की मांग की।
छगन यादव बोले – सेना का अपमान नहीं सहेगा कांग्रेस ,
पार्षद छगन यादव ने कहा, “विजय शाह द्वारा महिला सैन्य अधिकारी के खिलाफ की गई टिप्पणी केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरी भारतीय सेना का अपमान है। बयान के 24 घंटे बाद भी भाजपा की चुप्पी बताती है कि पार्टी का असली चेहरा अब उजागर हो चुका है। विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त कर जेल भेजा जाना चाहिए।”
राजेश साहू बोले – सैनिकों का मनोबल गिराने वाला है बयान
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश साहू ने कहा कि हमारी सेना ने हमेशा देश के लिए साहस, समर्पण और शौर्य दिखाया है। ऐसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का बयान जवानों का मनोबल गिराने वाला है। उन्होंने मांग की कि विजय शाह को तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए और उनकी विधानसभा सदस्यता निरस्त की जाए।
हम सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। सेना का सम्मान सर्वोपरि है, युवा कांग्रेसी नेता पहलाद यादव :
युवा कांग्रेसी नेता प्रहलाद यादव गुंचू ने कहा जिस देश की सेना दुनिया में अपनी वीरता और अनुशासन के लिए जानी जाती है, उस सेना की अधिकारी पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी निंदनीय है।
हमारी मांग स्पष्ट है — उन्हें मंत्री पद से तुरंत हटाया जाए और उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए। यदि भाजपा ने कार्रवाई नहीं की, तो युवा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। हम सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। सेना का सम्मान सर्वोपरि है, और हम इसे किसी भी हाल में गिरने नहीं देंगे।”
कांग्रेस की चेतावनी – चुप रही भाजपा तो होगा बड़ा आंदोलन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि भाजपा ने विजय शाह के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो यह आंदोलन राज्यव्यापी रूप लेगा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान के प्रतीकों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यक्रता उपस्थित रहे