Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/05/14 at 11:03 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
SHARE

रायपुर। CG Tiranga Yatra: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी हम सभी एक हैं। देश के, अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी सेना के साथ हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग, सेवानिवृत्त सैनिक, समाज सेवी संगठन, आम नागरिक, महिला एवं पुरुष, बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता, देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया है।

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज का भारत नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमें सर झुकाने की जरूरत नहीं होगी, हमारा डंका पूरी दुनिया में बजेगा। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी की कुशल कूटनीति के कारण पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है और पाकिस्तान का आतंकवाद को शह देने का चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी स्थगित हुआ है बंद नहीं हुआ है। उन्होंने कह की आज के इस दौर में हमें अफवाहों से सचेत रहने की जरूरत है। हमें हमारी सेना एवं नेतृत्व में पूर्ण विश्वास है उनके हाथों में देश सुरक्षित है।

- Advertisement -

लोकसभा सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज हम एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

- Advertisement -

इस अवसर पर जगदलपुर विधायक किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत का नया पैमाना तय किया जा रहा है जिसमें देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। हमारे सैनिकाें पर हमें पूरा विश्वास है उनके शौर्य और पराक्रम से हमारा देश सुरक्षित है। पहलगाम आतंकवादी हमला का जवाब ऑपरेशन सिंदूर हमारे अभिमान का प्रतीक है एवं माता बहनों की उजड़ी मांग के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए देश के 140 करोड़ नागरिक एकजुट हैं, हम सभी सेना के जवानों के साथ खड़े हैं।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की आन, बान और शान, भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए आज निकली गई तिरंगा यात्रा में लगभग 10 हजार लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा मरीन ड्राइव से नगर घड़ी चौक तक निकाली गई। जिसमें सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोग भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ हाथ में तिरंगा थामे शामिल हुए।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मामले तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सहित विधायकगण, महापौर मीनल चौबे उपस्थित थीं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CG Tiranga Yatra, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
Next Article Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल

Latest News

CG NEWS : भाजपा पार्षद के भतीजे के फार्महाउस में जुए का फड़, रंगे हाथों पकड़ाएं 17 जुआरी, थाने में चलता रहा ‘प्रभाव’ का खेल
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 5, 2025
CG CRIME : रेलवे में अवैध टिकट दलालों पर RPF का शिकंजा, 756 पर कार्रवाई..
CG CRIME : रेलवे में अवैध टिकट दलालों पर RPF का शिकंजा, 756 पर कार्रवाई..
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 5, 2025
CG NEWS : अतिक्रमण तोड़ने पहुंची नगर निगम से दुकानदारों की झड़प, विरोध के बाद बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा
छत्तीसगढ़ राजनादगांव July 5, 2025
CG : जर्जर हो गया क्लास रूम, प्राथमिक शाला पांवद्वार के बच्चे रंगमंच पर बैठकर पढ़ने को मजबूर
CG : जर्जर हो गया क्लास रूम, प्राथमिक शाला पांवद्वार के बच्चे रंगमंच पर बैठकर पढ़ने को मजबूर
छत्तीसगढ़ धमतरी July 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?