Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CGNEWS:रायगढ़ रेलवे स्टेशन के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, काम बंद कर जताया विरोध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CGNEWS:रायगढ़ रेलवे स्टेशन के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, काम बंद कर जताया विरोध

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/14 at 4:48 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायगढ़। CGNEWS: रेलवे स्टेशन में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है क्योंकि सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी संख्या कम कर दी गई है और वे शासन निर्धारित वेतनमान से वंचित हैं। पहले स्टेशन पर कुल 41 कर्मचारियों का सेटअप स्वीकृत था, लेकिन अब केवल 28 कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। इनमें 3 केयर टेकर और 6 सुपरवाइजर शामिल हैं, जिससे वास्तविक सफाई करने वाले कर्मचारियों की संख्या घटकर सिर्फ 19 रह गई है।

- Advertisement -

कर्मचारियों का कहना है कि वेटिंग हाल बनने के बाद काम का बोझ बढ़ गया है, लेकिन मैनपावर बढ़ाने की बजाय घटा दी गई है। सुपरवाइजर नरेंद्र ने जानकारी दी कि वेटिंग हाल में केयर टेकर और सफाई कर्मचारियों के पद स्वीकृत होने के बावजूद ठेका कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है, जो कि अनुचित है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने शासन दर पर वेतन देने की मांग को लेकर भी नाराजगी जताई है। हड़ताल की सूचना मिलने के बाद सफाई ठेकेदार संदीप राय साउथ बिहार एक्सप्रेस से रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मिलकर स्टेशन मास्टर एस.एस. महापात्र की उपस्थिति में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की। यह चर्चा करीब तीन घंटे चली, जिसमें सभी कर्मचारियों से उनकी समस्याएं पूछी गईं और उन्हें नोट भी किया गया। हालांकि, लंबी चर्चा के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जातीं, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। इससे स्टेशन की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अब रेलवे प्रशासन के सामने चुनौती है कि वह जल्द कोई समाधान निकाले ताकि सामान्य सफाई व्यवस्था बहाल की जा सके।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CGNEWS:नीलमाधव गोपाल मंदिर बेलादुला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
Next Article  Sitaare Zameen Par : क्या कॉपी है आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ? इस हॉलीवुड मूवी से किया जा रहा कम्पेयर 

Latest News

CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME NEWS : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
Grand News सुकमा June 5, 2025
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ सुकमा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?