Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GRAND NEWS : AIIMS दिल्ली में घायल जवानों से मिले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा – देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

GRAND NEWS : AIIMS दिल्ली में घायल जवानों से मिले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा – देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/15 at 7:37 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE
नई दिल्ली। GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ के कर्रेगुट्टालू पहाड़ पर हाल ही में हुए एक कठिन नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए वीर जवानों से आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने AIIMS, दिल्ली में मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने घायल जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।
इस मुलाकात की जानकारी छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने साझा करते हुए बताया कि गृहमंत्री ने घायल जवानों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। श्री शर्मा ने कहा कि कर्रेगुट्टालू जैसे कठिन इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया यह अभियान देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था, जिसमें हमारे जवानों ने अद्वितीय साहस, सामर्थ्य और वीरता का परिचय दिया।
इस हमले में घायल हुए जवानों में शामिल हैं:
•सागर गणेश बोराडे, असिस्टेंट कमांडेंट (CoBRA, CRPF)
•मुनेश चंद शर्मा, प्रधान आरक्षक (CoBRA, CRPF)
•कृष्ण कुमार गुर्जर, आरक्षक (CRPF)
•धनु राम, आरक्षक (CoBRA, CRPF)
•संतोष मुरामी, जवान (छत्तीसगढ़ DRG)
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा – “देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा। उनके जज़्बे और बलिदान से प्रेरणा लेकर हम सभी को देश की सुरक्षा और विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। राज्य सरकार घायल जवानों और उनके परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है।”
गृहमंत्री श्री शाह ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि घायल जवानों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए और हर आवश्यक मेडिकल सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
यह मुलाकात घायल जवानों और उनके परिजनों के लिए मनोबल बढ़ाने वाली रही और पूरे देश ने एक बार फिर इन वीर सपूतों के साहस को सलाम किया।
TAGGED: #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जवानों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला, नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई
Next Article CG NEWS: एफसीआई गोदाम के बाहर मजदूरों ने किया प्रदर्शन, कम भुगतान का विरोध 

Latest News

CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 18, 2025
CG NEWS: यातायात सुरक्षा नियमों का यदि सम्मान कर पालन करेंगे तो होगी दुर्घटना से बचाव- डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर। यातायात नियमों को अपनाकर सुरक्षित सूरजपुर बनाने किया अपील।
Grand News छत्तीसगढ़ सूरजपुर July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?