Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : विदेशी नागरिकों की धरपकड़ जारी, बांग्लादेशी महिला और उसका पति गिरफ्तार, वीजा समाप्त होने के बाद भी सालों से कर रहे थे निवास 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्ग

CG NEWS : विदेशी नागरिकों की धरपकड़ जारी, बांग्लादेशी महिला और उसका पति गिरफ्तार, वीजा समाप्त होने के बाद भी सालों से कर रहे थे निवास 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/05/17 at 2:49 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

दुर्ग। CG NEWS : जिले में इन दिनों अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम सतर्क हो गई है। हाल ही में दुर्ग पुलिस की एसटीएफ ने चार दिनों के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपेला कांट्रेक्टर कॉलोनी से एक बांग्लादेशी महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वहीं एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कांट्रेक्टर कॉलोनी में एक महिला और पुरुष फर्जी पहचान के साथ रह रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी और दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम ज्योति और पुरुष ने रासेल शेख बताया। दस्तावेजों की गहन जांच में सामने आया कि महिला का असली नाम शाहीदा खातून (35 वर्ष) है, जो बांग्लादेश की नागरिक है। जांच में खुलासा हुआ कि शाहीदा खातून ने वर्ष 2017 में बांग्लादेश निवासी मोहम्मद रासेल से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने पासपोर्ट और वीजा के जरिए भारत में प्रवेश किया था। शाहीदा का वीजा 13 सितंबर 2018 को और रासेल का वीजा 12 अप्रैल 2020 को समाप्त हो चुका था। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी दोनों भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। एसटीएफ को यह भी जानकारी मिली कि शाहीदा खातून ने भारत में रहकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। उसने अपने फर्जी नाम ‘ज्योति’ के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र और पासपोर्ट तक बनवा लिया था। वह भिलाई में एक किराये के मकान में रह रही थी और वाट्सऐप व इंटरनेट कॉल के जरिए बांग्लादेश में अपने परिवार से संपर्क में थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शाहीदा इससे पहले 2009 में भी अवैध रूप से भारत आई थी। वह बांग्लादेश-भारत अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार कर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में दाखिल हुई थी। वहां से वह हावड़ा होते हुए मुंबई पहुंची और मजदूरी करने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मोहम्मद रासेल से हुई। दोनों कुछ समय बाद पश्चिम बंगाल लौटे और वहीं शादी कर ली। बाद में वे बांग्लादेश चले गए और 2017 में पासपोर्ट और वीजा के जरिए भारत वापस लौटे, लेकिन फिर कभी वापस नहीं गए। गौरतलब है कि मोहम्मद रासेल पूर्व में लूटपाट के मामले में आरोपी रह चुका है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG VIDEO : कचरा फेंकने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच जमकर विवाद, महिला ने आरी से किया हमला, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज 
Next Article BIG NEWS : राजधानी में आप के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, बनाई नई पार्टी 

Latest News

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया, हस्ताक्षर अभियान चलाकर एकता का दिया संदेश
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मोबाइल फोन ब्लास्ट, मौके पर युवक की मौत 
छत्तीसगढ़ धमतरी May 17, 2025
CG NEWS: कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ रैली, भाजपा पर लगाया आरोप
Grand News छत्तीसगढ़ May 17, 2025
Jyoti Malhotra Youtuber : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली Youtuber ज्योति मल्होत्रा सहित छह लोग गिरफ्तार, देश से गद्दारी करने का आरोप 
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?